फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Men in Tamil Nadu, Maharashtra occupies championships in women

पुरुष में तमिलनाडु, महिला में महाराष्ट्र ने कब्जाई चैंपियनशिप

Thu, 10 Sep 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 10 Sep 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
डाक प्रशिक्षण केंद्र में चल रही 20 वीं अखिल भारतीय डाक कैरम प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में तमिलनाडु एवं महिला वर्ग में महाराष्ट्र की टीम ने चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। पुरुष वर्ग में उत्तर प्रदेश को द्वितीय एवं बिहार को तृतीय स्थान पर संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन


वहीं महिला वर्ग में तमिलनाडु को द्वितीय एवं आंध्र प्रदेश को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। डाक प्रशिक्षण केंद्र में सोमवार से हो रही अखिल भारतीय डाक कैरम प्रतियोगिता में टीम चैंपियनशिप के लिए संघर्षपूर्ण मैच देखने को मिले। महिला वर्ग में महाराष्ट्र से एफ शेख, रुपाली, सोनल और सुरेखा ने तमिलनाडु की ओर से खेल रही महिला खिलाड़ी ए पोनाराशि, आर बालाकृष्णन, प्रेमला और आशा पद्यनाभन को 2-1 से पराजित कर महिला टीम चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन


जबकि आंध्र प्रदेश की महिला टीम ने असम की टीम को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।
पुरुष वर्ग में टीम चैंपियनशिप के लिए तमिलनाडु एवं उत्तर प्रदेश के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। जिसमें तमिलनाडु ने टीम चैंपियनशिप पर अपना कब्जा जमाया। जबकि उत्तर प्रदेश दूसरे स्थान पर रहा। तीसरे स्थान के लिए बिहार और महाराष्ट्र के बीच रोचक मैच में बिहार ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
केंद्र के उपनिदेशक शंभु ने विजेता खिलाड़ियों एवं उनके कोच और मैनेजर आदि को जीत की बधाई दी और भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए डाक विभाग का नाम रोशन करने हेतु प्रोत्साहित किया। टूर्नामेंट के सफल संचालन में एसके शर्मा, चीफ रेफरी जुल्फिकार अली, शराफत हुसैन, असद हुसैन, शकील अहमद का सहयोग रहा।


इस अवसर पर केंद्र के उप निदेशक शंभू, चिकित्सा अधिकारी डा. आकाश जैन, आरपी सिंह, पीके सिंह, ओमपाल सिंह, एके मिश्र, एचके राव, एसके अग्रवाल, दुष्यंत कुमार, एसके बुनकर, एसके जैन, एएम मिश्रा, नरेंद्र कुमार, एएस भंडारी, ज्ञानसिंह, एके मुलासी, दिनेश तोमर, एचएन सिंह, अनिल त्यागी, रोशनलाल, एके आर्य, संजय चौहान, आशीष वर्मा, हिना अरोड़ा, जग प्रवेश, सुधाकर, उस्मान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed