फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Memorandum submitted to the District Magistrate regarding border extension

सीमा विस्तार को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Fri, 13 May 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to the District Magistrate regarding border extension
सहारनपुर। गंगोह नगर पालिका की सीमा विस्तार में निकटवर्ती चार गांवों को भी शामिल करने और नानौता नगर पंचायत की सीमा विस्तार नहीं कराने की मांग को लेकर सांसद फजलुर्रहमान, पूर्व चेयरमैन नोमान मसूद एवं अफजाल खां के नेतृत्व में वहां के क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी अखिलेश सिंह को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में उन्होंने कहा कि गंगोह नगर पालिका की सीमा विस्तार के तहत गंगोह देहात एवं ग्राम रंगैल को शामिल करने को लेकर अपर जिलाधिकारी ने इसे बोर्ड से पास कराकर प्रस्ताव उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया था। 30 अप्रैल को हुई बोर्ड बैठक में 20 में से 15 सभासदों ने इस प्रस्ताव के विरोध में और पांच ने पक्ष में मतदान किया। इसके चलते यह प्रस्ताव पारित नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि गंगोह नगर पालिका सीमा विस्तार के प्रस्ताव के साथ ही नगर से मिले हुए ग्राम बुढ़नपुर, बाढ़ी माजरा, खानपुर, हमजागढ़ और गंगोह देहात को भी शामिल किया जाए।
विज्ञापन

नानौता नगर पंचायत के सभासदों और पूर्व चेयरमैन की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में सीमा विस्तार के प्रस्ताव का विरोध किया। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत के बोर्ड ने सीमा विस्तार के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि यदि शासन स्तर से सीमा विस्तार होता है तो ग्राम सभा नानौता देहात के सभी मजरों को भी इसमें जोड़ा जाए। इस दौरान जीशान मसूद, दीपांशु गोयल, सुमेरचंद, शारिक, रिहाना प्रवीन, राव शमशाद, इस्तकार, मुस्तकीम मंसूरी, शमरीन, अमजद, शमशेर खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed