तांडव पर प्रतिबंध की मांग को लेकर तहसीदार को सौंपा ज्ञापन
रामपुर मनिहारान। एमेजोन प्राइम वीडियो वेब सीरीज की तांडव वीडियो पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर हिंदू संगठन युवा शक्ति के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार की सौंपा।
तांडव वीडियो को लेकर हिंदू संगठन युवा शक्ति के कार्यकर्ता तहसील पहुंचे, जहां उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार नितिन कुमार राजपूत को सौंपा। इसमें कहा गया है कि तांडव में सनातन संस्कृति को गलत ढंग से पेश किया गया है। पूरी वेब सीरीज में सनातन संस्कृति व हिंदू देवी देवताओं का अपमान किया गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि तांडव के कलाकारों, प्रोड्यूसर, रायटर व डायरेक्टर के खिलाफ देश द्रोह का मुकदमा दायर कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। ज्ञापन देने वालो में पंकज, विक्रम, मोहित, विशाल, सुशील, सुरेन्द्रा नंद पंडित, जगदीप, विनोद शर्मा, सतीश आदि रहे।