UP: क्या यूपी के इस जिले का भी ISI से कनेक्शन? कलीम से मिले अहम सुराग, STF ने की छापामारी
UP News : शामली से पकड़े गए कलीम से एसटीएफ की टीम को अहम सुराग मिले हैं। एसटीएफ की टीम ने सहारनपुर में छामापारी की। बताया गया कि टीम जिले का आईएसआई कनेक्शन तलाश रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ एसटीएफ की टीम सहारनपुर में छापामारी कर रही है। एसटीएफ को यहां पर आईएसआई के कनेक्शन होने की जानकारी मिली है। हालांकि, दो युवकों के उठाए जाने की चर्चा पर एसटीएफ का कहना है कि किसी को पकड़ा नहीं गया है।
दरअसल, मेरठ एसटीएफ ने जनपद शामली से आईएसआई के एजेंट कलीम को गिरफ्तार किया था। उसके भाई तहसीन को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दोनों पर पाकिस्तान की एजेंसी आईएसआई के एजेंट होने का आरोप है। कलीम से बरामद सिम कार्ड में तीन सहारनपुर निवासी रुखसार, दानिश और आसिफ के नाम थे। कलीम ने थाना कुतुबशेर क्षेत्र के ढोलीखाल निवासी यूसुफ से अपने संपर्क बताए, जिसके बाद एसटीएफ ने यहां छापे की कार्रवाई की, लेकिन कलीम द्वारा दी गई जानकारी गलत मिली।
एसटीएफ ने कुछ संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ की, लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। अब एसटीएफ उन लोगों की तलाश कर रही है, जिनके नाम पर सिम कार्ड जारी कराए गए हैं। इन संदिग्धों का कलीम से संपर्क होने का शक है। इसलिए एसटीएफ सहारनपुर में निगरानी बनाए हुए हैं। साक्ष्यों के आधार पर एसटीएफ की टीम कार्रवाई कर रही है। ढोलीखाल में एसटीएफ की टीम आई थी।
स्थानीय खुफिया विभाग और पुलिस को नहीं खबर
कलीम के आईएसआई एजेंट होने के आरोप हैं, उसके कनेक्शन सहारनपुर मिल रहे हैं, लेकिन स्थानीय पुलिस और खुफिया विभाग को इसकी खबर तक नहीं है। पूर्व में भी कई बार ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जब आतंकी, पाकिस्तानी जासूस, बांग्लादेशी, रोहिंग्या को दूसरे जनपदों की पुलिस या फिर एटीएस एवं एसटीएफ ने यहां से गिरफ्तार किया है और स्थानीय पुलिस बेखबर रही।
यह भी पढ़ें: UP: आर्य समाज प्रचारकों ने यज्ञ-हवन कर सीमा हैदर का कराया शुद्धिकरण, भारत को लेकर सीमा ने कह दी बड़ी बात
कलीम से कुछ अहम जानकारियों के आधार पर संदिग्धों से पूछताछ की गई है। उसके सहारनपुर के कुछ लोगों से कनेक्शन होने की बात सामने आई थी, लेकिन किसी गिरफ्तारी नहीं की गई है, जिन लोगों के नंबरों सिम कार्ड जारी हुए हैं, उनकी तलाश की जा रही है। - बृजेश सिंह, पुलिस अधीक्षक एसटीएफ मेरठ यूनिट
यह भी पढ़ें: मौत से नहीं लगा डर: गर्दन काटने से बचाया तो फिल्मी अंदाज में दे डाली जान, दर्दनाक सीन देख कांपी लोगों की रूह