सहारनपुर। छात्रवृत्ति दिलाने की मांग को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज के कई छात्रों ने मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि छात्रों ने उचित दस्तावेज लगाकर छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया था। इसके बावजूद उन्हें अभी तक भी छात्रवृत्ति नहीं प्राप्त हुई है।
सोमवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज के छात्र विकास भवन स्थित मुख्य विकास कार्यालय पहुंचे। सीडीओ को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि उचित दस्तावेज लगाकर छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया था। उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति के डाटा का अभी तक सत्यापन नहीं हुआ है। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी से छात्रों की छात्रवृत्ति दिलाने की मांग की। इस दौरान गोविन्द कुमार, आलोक सिंह, प्रवीण मौर्य, संदीप, निखिल, आकांक्षा सिंह, आकांशा पांडे, अनुराग, सत्यप्रकाश, पवन, रवि, अश्वनी, पीयूष, आशुष, सोनू, अलीशा, राजकुमार, सचिन, नितेश, मनीष, साक्षी, कृति, विवेक आदि रहे।