{"_id":"612538a28ebc3e266350ed98","slug":"mayor-inspected-a-flurry-of-problems-saharanpur-news-mrt55315827","type":"story","status":"publish","title_hn":"महापौर ने किया निरीक्षण, समस्याओं की लगी झड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापौर ने किया निरीक्षण, समस्याओं की लगी झड़ी
विज्ञापन
वार्ड 34 व वार्ड 48 में सीवर व सड़क संबंधी समस्याओं का जायजा लेते मेयर संजीव वालिया, क्षेत्रीय पार्ष?
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महापौर ने किया निरीक्षण, समस्याओं की लगी झड़ी
सहारनपुर। महापौर संजीव वालिया ने मंगलवार को वार्ड 34 इलाहीपुरा और वार्ड 48 आवास क्षेत्रों का निरीक्षण किया। पार्षदों और नागरिकों ने सड़क, सीवर सहित अनेक समस्याएं उनके सामने रखीं। निगम अधिकारियों पर कार्यों में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। महापौर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए।
महापौर सोमवार सुबह जलकल, निर्माण विभाग और सीवर लाइन डालने का कार्य कर रही कंपनी जेएसपी के अधिकारियों के साथ वार्ड 34 पहुंचे और सीवर व सड़कों का जायजा लिया। पार्षद प्रतिनिधि दिग्विजय चौहान ने वार्ड के अनेक मार्गों को दिखाते हुए अधिकारियों का लापरवाही बताई। हिम्मत सिंह, देशपाल सिंह व सोनूू आदि ने भी आधी बनाकर छोड़ी गई सड़कों की शिकायत की। निर्माण विभाग को खामी दूर कराने के निर्देश दिए। कई जगह आरसीसी की सड़क की उखड़ी बजरी देखकर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई। वार्ड 48 आवास विकास क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान पार्षद भगत सिंह ने महापौर को बताया कि उनके क्षेत्र में सीवर चोक होने की समस्या है। रीति आश्रम के सामने न्यू आवास विकास में बहुत पुरानी छह इंच की पाइप लाइन है, जिसके कारण अकसर सीवर जाम रहता है। कागजों में तो सीवर की सफाई हो रही है, लेकिन मौके पर हालात इसके विपरीत हैं। इसके अलावा आवास विकास के झंडा क्षेत्र वाले मुख्य मार्ग पर भी सीवर जाम प्रमुख समस्या है। उन्होंने एमआईजी आवासों के सामने एक सीवर से निकलकर बह रहे पानी को दिखाते हुए कहा कि इसकी शिकायत वह कई बार कर चुके हैं। मगर समाधान नहीं हो सका है। आवास विकास में सामुदायिक केंद्र के बराबर स्थित पार्क में जलभराव की समस्या के समाधान के भी महापौर ने निर्देश दिए। आफिसर्स कॉलोनी के गेट के सामने सीवर लाइन डालने के बाद आवास विकास की टूटी सड़क की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता जलकल सुशील सिंघल, जल निगम के एई वेदपाल, नरेश गुप्ता, जेएसपी कंपनी के अधिकारी तथा पार्षद सुधीर पंवार मौजूद रहे।