{"_id":"626ad634b4d6ea42b53ef32b","slug":"maulvi-accused-of-misbehaving-with-student-saharanpur-news-mrt586360133","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौलवी पर छात्र से कुकर्म करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौलवी पर छात्र से कुकर्म करने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। कोतवाली बेहट क्षेत्र में एक मदरसे के मौलवी पर 12 साल के छात्र के साथ कुकर्म करने का आरोप है। यह भी आरोप है कि मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित परिवार ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
कोतवाली बेहट क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने एसएसपी कार्यालय पर एसएसपी के नाम प्रार्थना पत्र दिया। उसने बताया कि उसका 12 वर्षीय भतीजा क्षेत्र में ही एक मदरसे में पढ़ता है। आरोप है कि 23 अप्रैल को उसका भतीजा मदरसे में गया था। दोपहर के समय मदरसे की जब छुट्टी हुई तो मौलवी ने उसके भतीजे को रोक लिया। मौलवी ने कहा कि उसके पैरों में दर्द हो रहा है। उसके भतीजे को पैर दबाने के बहाने से रोक लिया। आरोप है कि इसके बाद मौलवी ने उसके भतीजे के साथ कुकर्म किया। इसके बाद बालक को धमकी दी कि यदि किसी को बताया तो जान से मार देगा। डरा-सहमा बालक घर पहुंचा और उसने रोते हुए परिजनों को पूरी बात बताई। आरोप है कि पीड़ित परिवार ने कोतवाली बेहट में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मामले में एसएसपी से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की गई।