{"_id":"5e5ab57f8ebc3ef3887df11f","slug":"maternal-family-members-assaulted-in-chc-saharanpur-news-mrt4714026161","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी में प्रसूता के परिजनों से मारपीट की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी में प्रसूता के परिजनों से मारपीट की
विज्ञापन

बेहट। (सहारनपुर) सीएचसी साढ़ौली कदीम में सुविधा शुल्क नहीं देने पर प्रसूता के परिजनों के साथ मारपीट का मामला सामने आया। गांव की आशा ने डीएम, सीएमओ और कोतवाली पुलिस से शिकायत कर आरोपी स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इस संबंध में सीएमओ ने एसीएमओ की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित कर दी।
शनिवार को की शिकायत में गांव शाहपुर गाड़ा की आशा गीता देवी पत्नी महेंद्र सिंह का आरोप है कि मिर्जापुर क्षेत्र के गांव शाहपुर गाड़ा निवासी अफसाना पत्नी सईद अहमद ने 22 फरवरी को दिन में 2:30 बजे सीएचसी साढ़ौली कदीम में बच्चे को जन्म दिया। महिला को वह लेकर आई। प्रसव के समय स्टाफ नर्स हेमलता ड्यूटी पर थी, लेकिन उसी दिन रात में 8:30 बजे प्रसूता की छुट्टी होने के समय दूसरी स्टाफ नर्स ड्यूटी पर आ गई।
आरोप है कि उसने प्रसूता के परिजनों से दो हजार रुपये और घर तक छोड़कर आने के लिए एंबुलेंस के चालक ने 500 रुपये की मांग की। आरोप है कि जब पैसे देने से मना किया तो इन दोनों ने उनके साथ मारपीट शुरू करते हुए जाति सूचक शब्द कहे। शिकायतकर्ता आशा गीता देवी का आरोप है कि इस पर उसने यूपी पुलिस की 112 सेवा को भी सूचना देकर मौके पर बुलाया, लेकिन पुलिस के सामने भी वह स्टाफ नर्स उनसे बदसलूकी करती रही।
विज्ञापन
इस बारे में सीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डॉ. नितिन कदवाल ने कहा मामले की शिकायत डीएम, सीएमओ और उन्हें भी मिली है। इस मामले में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी की अध्यक्षता में जांच कमेटी सीएमओ ने गठित कर दी। जांच के बाद ही उच्चाधिकारियों के स्तर से कार्रवाई होगी।