फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Married woman murdered; in-laws accused.

Saharanpur News: विवाहिता की हत्या, ससुरालियों पर आरोप

Fri, 24 Jul 2026 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 24 Jul 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Married woman murdered; in-laws accused.
गंगोह। मोहल्ला टाकान स्थित माता शेरावाली मंदिर के पास काजल (32) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने दहेज को लेकर पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, ससुराल पक्ष का कहना है कि सीढि़यों से गिरकर मौत हुई है। पुलिस की प्राथमिक जांच में आया कि विवाहिता की हत्या की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के गांव नस्तरपुर निवासी काजल की शादी करीब 11 साल पहले पंकज के साथ हुई थी। उसके तीन बच्चे लवकुश (10), लविश (7) और लक्ष्य (2) हैं। पिता संजय कुमार ने आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार सुबह दामाद ने फोन पर सूचना दी कि काजल सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गई है। वहां पहुंचने पर उन्होंने देखा कि काजल की मौत हो चुकी थी और उसके चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान थे। आरोप है कि पति और अन्य ससुरालियों ने पीटकर उसकी हत्या की है। काजल का पति घर खर्च के लिए रुपये नहीं देता था। जब भी वह खर्च के लिए रुपये मांगती थी तब उसके साथ मारपीट की जाती थी। काजल के पिता का कहना है कि इसी वजह से बच्चों को भी वह अपने पास रखकर पढ़ा रहे थे। वहीं, काजल की सास शिमला का कहना है कि घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। काजल सुबह सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गई थी। उसके पति ने चिकित्सक को घर बुलाया, जिसने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

उधर, एसपी देहात मयंक पाठक ने बताया कि प्राथमिक जांच में विवाहिता की हत्या की बात सामने आई है। शरीर पर भी चोट के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण की स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------

पति बेचता है सब्जी और काजल चलाती थी ढाबा
मायके पक्ष के अनुसार, काजल ने स्वयं सहायता समूह से ऋण लेकर कुछ दिन पहले ही सहारनपुर रोड पर ढाबा शुरू किया था। उसका पति सब्जी की ठेली लगाता है। ढाबे के संचालन को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद और मारपीट होती रहती थी। लगभग एक सप्ताह पहले भी पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। उस समय मामला कोतवाली तक पहुंचा था, जहां पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया था। काजल की सास ने बताया कि काजल बुधवार रात करीब 9 बजे एक ग्राहक के यहां रोटी देने गई थी। इस बात पर उसके पति ने नाराजगी जताते हुए ग्राहक को ही वहां बुलाने की बात कही थी, मगर काजल स्वयं जाने की जिद पर अडी रही। इस बात पर उनके बीच कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed