{"_id":"629e38f4a9cb8537ee5c6f99","slug":"married-to-death-in-suspicious-circumstances-saharanpur-news-mrt5916985195","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायकेवालो ने लगाया हत्या आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायकेवालो ने लगाया हत्या आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत
नकुड़ (सहारनपुर)। नगर के मोहल्ला सुजादपुरा में 35 वर्षीय महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे महिला के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।
सोमवार सुबह मोहल्ला सुजादपुरा में महिला साजिदा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह अपने कमरे में मृत पड़ी मिली। किसी ने घटना की जानकारी शामली जिले के गांव भैसानी निवासी महिला के परिजनों को दी। इसके बाद मृतका के परिजनों ने नकुड़ पहुंचकर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए शांत कराया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल नरेश कुमार ने बताया कि मृतका के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। इसके बाद मृतका के पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
पुलिस ने चरस तस्कर पकड़ा
गागलहेड़ी। पुलिस ने एक अभियुक्त को 150 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। साथ ही उसके कब्जे से एक बाइक और एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद हुआ। थाना प्रभारी सूबे सिंह ने बताया कि महकार पुत्र जलील निवासी इलाहीपुरा डेरा पुलिस लाइन थाना सदर बाजार को चांदपुर रोड से गिरफ्तार किया है। आरोपी नशीले पदार्थों की बिक्री व खरीद करता है। पुलिस को इसकी लंबे समय से तलाश थी। आरोपी को रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया।