फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Married's death, allegation of dowry murder

विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

Fri, 20 Aug 2021 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Married's death, allegation of dowry murder
दहेज हत्या के मामले में पोस्टमार्टम हाऊस पर एकत्र हुमैरा के परिजन व ग्रामीण - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छिपियान में विवाहिता की मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने पति सहित ससुरालियों पर दहेज की खातिर छत से फेंक कर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना जनकपुरी क्षेत्र के गांव सड़क दूधली निवासी हुमैरा की शादी तीन वर्ष पूर्व नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छिपियान निवासी सलमान के साथ हुई थी। हुमैरा के भाई मंसूर का कहना है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा हुमैरा को दहेज की खातिर परेेशान करते थे। बृहस्पतिवार देर शाम ससुरालियों ने हुमैरा के घायल होने की सूचना उन्हें दी। जब वह पहुंचे तो हुमैरा गंभीर रूप से घायल हालत में जमीन पर पड़ी थी। उन्हें जानकारी दी गई कि हुमैरा छत से गिरकर घायल हो गई है। जिसे वह जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने हुमैरा को मृत घोषित कर दिया। मंसूर का आरोप है कि हुमैरा को छत से धक्का देकर मारा गया है। सीओ प्रथम चंद्रपाल शर्मा ने बताया कि दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विवाहिता हुमैरा का फाइल फोटो

विवाहिता हुमैरा का फाइल फोटो- फोटो : SAHARANPUR

दहेज हत्या के मामले में पोस्टमार्टम हाऊस पर एकत्र परिजन व ग्रामीण

दहेज हत्या के मामले में पोस्टमार्टम हाऊस पर एकत्र परिजन व ग्रामीण- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed