{"_id":"625ef49b81e2d235b27f0a5e","slug":"married-s-body-found-hanging-on-the-noose-saharanpur-news-mrt5850800105","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के गांव मनोहरपुर में एक विवाहिता का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। पता लगने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है, जिसकी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के गांव मनोहरपुर निवासी कविता (34) पत्नी विकास का शव सोमवार की देर रात घर में ही कमरे में फांसी पर लटका मिला। पुलिस के मुताबिक जांच में मृतका के पति ने बताया कि उसके दो बच्चे अपनी बुआ के यहां गए थे। वह और पत्नी ही मनोहरपुर में रह रहे थे। वह रात को थाना जनकपुरी क्षेत्र में एक पार्टी में शामिल होने चला गया था। जब देर रात लौटा तो पत्नी का शव चुनरी से बने फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि कविता का मायका गांव उमरी खुर्द में है। पता लगने पर मायके पक्ष के लोग भी आ गए। मृतका के भाई का नाम भी विकास है, जिसने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। मृतका की शादी को 13 साल हो चुके हैं। विवाहिता ने आत्महत्या की या उसकी हत्या की गई है, इस बिंदु पर जांच पड़ताल की जा रही है।