{"_id":"611c03a78ebc3e42bb60860e","slug":"married-s-body-found-hanging-on-the-noose-saharanpur-news-mrt5521171196","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज, पति गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव रामनगर में विवाहिता का शव घर में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज की खातिर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला नवीनगर निवासी ज्योति की शादी रामनगर निवासी रोहित के साथ 2016 में हुई थी। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह पुलिस को जानकारी मिली कि रामनगर में घर के अंदर ज्योति का शव फंदे पर लटका हुआ है। सूचना पर देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसी बीच मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मृतका के भाई ने ससुरालियों पर दहेज की खातिर ज्योति को परेशान करने का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि ज्योति की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया गया है। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर पति सहित ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि पति रोहित को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।