{"_id":"60eb33ed8ebc3e6a7d60ea0c","slug":"markets-remain-closed-action-taken-for-negligence-saharanpur-news-mrt5469158148","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार रहे बंद, लापरवाही बरतने पर हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार रहे बंद, लापरवाही बरतने पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन
सहारनपुर। साप्ताहिक कोरोना कर्फ्यू में रविवार को बाजार बंद रहे, लेकिन सड़कों पर खूब आवाजाही रही। पुलिस ने मास्क न लगाने और बेवजह सड़कों पर घूमने वाले लोगों के चालान काटे हैं।
रविवार को घंटाघर, नेहरू मार्केट, श्रीराम चौक, प्रताप मार्केट, बोमंजी रोड, मोरगंज बाजार, शहीदगंज बाजार, कोर्ट रोड, हकीकतनगर और नुमाइशकैंप में बाजार बंद रहे, लेकिन सड़कों पर लोगों की आवाजाही रही। वहीं, महानगर में सिर्फ डेयरी, पैथोलॉजी लैब, कुछ डाक्टरों के क्लीनिक खुले रहे। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि मास्क न लगाने और कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर 50 से अधिक लोगों के चालान काटे गए हैं।
रात दस बजे तक खलेंगे बाजार, साप्ताहिक कोरोना कर्फ्यू रहेगा जारी
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने 12 जुलाई (आज) से जनपद में पूर्व निर्धारित शर्तों के अनुसार सोमवार से शुक्रवार को सुबह छह से रात दस बजे तक बाजार खोलने सहित अन्य गतिविधियों की अनुमति प्रदान की है। जनपद में शनिवार और रविवार को साप्ताहिक बंदी पूर्व की भांति लागू रहेगी।