{"_id":"5dfe6dda8ebc3e87b679896d","slug":"market-opened-and-internet-service-remained-closed-for-the-sixth-day-saharanpur-news-mrt459942381","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार खुले और इंटरनेट सेवा छठे दिन भी रही बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार खुले और इंटरनेट सेवा छठे दिन भी रही बंद
विज्ञापन
सहारनपुर में खुले बाजार
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शुक्रवार को जुलूस निकालने और जाम लगाने के बाद दहशत में बाजार बंद हो गए थे और अफरा-तफरी माहौल बन गया था, लेकिन शनिवार को रोजाना की तरह महानगर के सभी बाजार खुले और गतिविधियां सामान्य रही, जबकि इंटरनेट सेवाएं छठे दिन भी बंद रही।
शुक्रवार को चौक फव्वारा से बड़ी संख्या में लोगों ने जुुलूस निकालकर घंटाघर पर जाम लग गया था। महानगर में दंगा होने की अफवाह के चलते मोरगंज बाजार, शहीद गंज बाजार, चौक फव्वारा, नया बाजार, नखासा बाजार, नेहरू मार्केट, कोर्ट रोड पर बाजार सहित कई इलाकों में बाजार बंद हो गए थे। अफरा-तफरी के बीच व्यापारी दुकानों पर ताला बंद कर अपने घरों की ओर दौड़ पड़े थे। इसके साथ ही महानगर के बैंक और एटीएम कक्ष सहित निजी प्रतिष्ठान बंद हो गए थे। शाम चार बजे विरोध प्रदर्शन खत्म होने के बाद भी बाजार नहीं खुले थे और लोगों में दहशत का माहौल रहा, लेकिन शनिवार की सुबह से स्थिति सामान्य नजर आई। महानगर के मोरगंज बाजार, शहीदगंज बाजार, चौक फव्वारा, सब्जी मंडी, नखासा बाजार, नया बाजार, नेहरू मार्केट और कोर्ट रोड पर बाजार रोजाना की तरह सुबह खुल गए और जिले में शांति व्यवस्था कायम रहने पर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ लोगों ने भी राहत की सांस ली। उधर, इंटरनेट सेवाएं शनिवार को भी बंद रही। बता दें कि सुरक्षा के मद्देनजर और अफवाहें न फैलें, इसलिए रविवार की रात 12 बजे प्रशासन ने इंटरनेट सेवाएं बंद करा दी थी।
दिनभर होती रही चर्चाएं
सहारनपुर। शुक्रवार के घटनाक्रम के बाद शनिवार को भी लोग चर्चा करते रहे। महानगर सहित पूरे जिले में शांति रहने पर लोगों में खुशी दिखाई दी।