फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Many trains arrived late by up to four hours

एक से लेकर चार घंटे देरी से पहुंची 12 मुख्य ट्रेन

Thu, 16 Jun 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Many trains arrived late by up to four hours
सहारनपुर। पूर्वांचल के गोंडा जंक्शन पर रेलवे ट्रैक पर कार्य के चलते ट्रेन प्रभावित हो रही है। बृहस्पतिवार को पंजाब और जम्मूतवी जाने वाली 12 मुख्य ट्रेन एक घंटे से लेकर चार घंटे तक देरी से यहां पहुंचीं। समय पर ट्रेन नहीं आने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों के अनुसार बृहस्पतिवार को कोलकाता से अमृतसर के बीच चलने वाली अकाल तख्त एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से एक घंटा 51 मिनट देरी से यहां पहुंची। न्यूजलपाईगुड़ी से चल कर अमृतसर जाने वाली कर्मभूमि एक्सप्रेस दो घंटे पांच मिनट, उज्जैनी एक्सप्रेस 50 मिनट देरी से आई। चंडीगढ़ लखनऊ एक्सप्रेस तीन घंटे बीस मिनट, पाटलिपुत्र जंक्शन से चंडीगढ़ जाने वाली चंडीगढ़ सुपरफास्ट दो घंटे 30 मिनट देर से यहां आई। न्यू तिनसुकिया से अमृतसर तक चलने वाली अमृतसर एक्सप्रेस चार घंटे देर से सहारनपुर पहुंची। टाटानगर जंक्शन से अमृतसर जाने वाली अमृतसर जलियांवाला एक्सप्रेस ढाई घंटे, हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस एक घंटा देर से चल रही थी। अमृतसर जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस दो घंटे 15 मिनट, जम्मूतवी जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस एक घंटा बीस मिनट, जम्मूतवी एक्सप्रेस दो घंटे 12 मिनट, देहरादून-सहारनपुर एक्सप्रेस तीस मिनट देरी से सहारनपुर पहुंची। देर से ट्रेन आने के कारण यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed