{"_id":"6240aea086511378dc4dbac5","slug":"many-challenges-in-front-of-ministers-brijesh-and-jaswant-saharanpur-news-mrt5820940166","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री बृजेश और जसवंत के सामने कई चुनौतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री बृजेश और जसवंत के सामने कई चुनौतियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। प्रदेेश में नई सरकार बनने के साथ ही साथ ही जनपद से देवबंद विधायक बृजेश सिंह और पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष रहे जसवंत सैनी राज्यमंत्री बन गए हैं। इनके सामने कई चुनौतियां है। जनपद सहित इनके क्षेत्र में कई अहम विकास कार्यों की दरकार है, जिसकी वजह से जनता परेशान है। ऐसे में लोगों को उम्मीद है कि अब विकास कार्य होगा। इसी पर प्रस्तुत है रिपोट....
----------
जनता किए वायदे करने होंगे पूूरे
राज्यमंत्री बृजेश सिंह के सामने दूसरी पारी में भी कई चुनौतियां हैं। देवबंद के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक में विज्ञान की कक्षाओं के संचालन की मांग पिछले करीब एक दशक से चल रही हैं, वहीं जनमंच, रोडवेज डिपो की स्थापना के अलावा खेल स्टेडियम की मांग प्रमुख समस्याएं हैं। 2017 में जीतने के बाद विधायक बृजेश सिंह ने तल्हेड़ी बुजुर्ग के समीप शाहपुर गांव में 220 केवी बिजलीघर और देवबंद में एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) कमांडो ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना कराई। विकास कार्यों की बदौलत ही भाजपा हाईकमान ने उन पर 2002 के विधानसभा चुनाव में भरोसा जताकर कर पुन: टिकट दिया। बृजेश अब दोबारा विधायक बनने के साथ राज्यमंत्री भी बने हैं। उनके सामने विधानसभा चुनाव के दौरान जनता से किए वायदों को पूरा कराना चुनौती रहेगी। इनमें नूनाबड़ी-शब्बीरपुर में हिंडन नदी पर पुल और केंदुकी में काली नदी पर पुल बनवाने की मांग की है। इसके साथ ही ग्रामीण अंचलों में खिलाड़ियों को प्रैक्टिस के लिए कोई खेल मैदान नहीं है। खेल के लिए स्टेडियम बनवाने का वायदा भी उनके द्वारा किया गया। ऐतिहासिक नगरी देवबंद में रोडवेज डिपो की मांग लंबे समय से चल रही है। हालांकि देवबंद में रोडवेज बस स्टैंड तो बना है, लेकिन वहां पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। न यात्रियों के बैठने को टीन शेड का प्रबंध है न ही पेयजल कोई व्यवस्था। हाईवे से ही बसों संचालन हो रहा है। परिवहन निगम का कर्मचारी भी खुले आसमान के तले धूप बारिश आदि के बचने के लिए छतरी लगाकर बाहर बैठने को मजबूर हैं।
---------------
करने होंगे कई काम, तभी पूरे होंगे जनता के अरमान
योगी सरकार में जसवंत सैनी के राज्य मंत्री बनने के बाद रामपुर मनिहारान क्षेत्र की जनता में आस जाग गई है कि अब क्षेत्र में रुके पड़े विकास कार्य जल्द पूरे हो जाएंगे। रामपुर मनिहारान क्षेत्र से गुजर रही पूर्वी यमुना नहर गांव कलरपुर गुर्जर के पास दो दशक से पुल टूटा पड़ा है, जिससे ग्रामीणों को अपने खेतों को लंबा चक्कर काटकर जाना पड़ता है। तहसील होने के बावजूद भी सीओ का कार्यालय नहीं है। लोगों को अपनी समस्याओं के लिए नकुड़ जाना पड़ता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं है। लोगों को हायर सेंटर रेफर किया जाता है। तहसील भवन का निर्माण, बस स्टैंड निर्माण, बच्चों के खेलने के लिए पार्क आदि समस्याओं को लेकर लोगों को अब आस जगी है कि क्षेत्र की समस्याओं का समाधान होगा।
विज्ञापन
वर्जन:-
जनता की एक-एक समस्या का समाधान कराएंगे। अपने क्षेत्र के साथ ही जनपद और प्रदेश की जनता का समाधान कराएंगे। सभी वायदों को पूरा किया जाएगा-----बृजेश सिंह, देवबंद विधायक व राज्यमंत्री
----------------
वर्जन:-
लोगों की सभी मांगों को पूरा किया जाएगा। किसी तरह की परेेशानी नहीं होने दी जाएगी। अपने क्षेत्र के साथ ही पूरे जनपद और प्रदेश की जनता विकास करना उनकी प्राथमिकता में शामिल है।----जसवंत सैनी, राज्यमंत्री