फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Manufacturers of bamboo products ready, not for cultivation

बांस उत्पाद बनाने वाले तैयार, खेती के लिए नहीं

Fri, 17 Sep 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Manufacturers of bamboo products ready, not for cultivation
- बांस सुविधा केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों ने बनाए बांस के उत्पाद - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। वुड कार्विंग की तरह ही बांस के उत्पाद भी जिले की पहचान बन सकते हैं। बांस के उत्पाद बनाने के लिए लोग तैयार हो गए हैं और प्रशिक्षण भी ले रहे हैं, लेकिन बांस की खेती के लिए किसान आगे नहीं आ पा रहे हैं। ऐसे में उत्पाद बनाने के लिए बांस की उपलब्धता समस्या बन सकती है। ऐसे में जरूरत है कि किसानों को बांस की खेती करने के लिए प्रेरित किया जाए।
विज्ञापन

दरअसल, राष्ट्रीय बांस मिशन के तहत जिले के बेहट स्थित वन विभाग की नर्सरी में बांस सुविधा केंद्र (सीएफसी) बनाया गया है। यहां पर बांस के उत्पाद बनाने में प्रयोग होने वाली कई मशीनें मध्य प्रदेश के देवास से मंगाई जा चुकी हैं। मार्च माह यहां पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगा था, जिसमें 33 लोगों ने बांस के उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया था। इसके बाद बृहस्पतिवार को ही एक और प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ, जो 15 दिवसीय रखा गया। इसमें भी 30 से ज्यादा लोगों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
विज्ञापन

उत्पादों की नर्सरी भी लगाई
बृहस्पतिवार को बांस सुविधा केंद्र पर प्रशिक्षण शिविर के समापन पर उत्पादों की नर्सरी भी लगाई गई। उसमें घरेलू उपयोगी उत्पादों में कैंडल स्टैंड, फोटो फ्रेम, टब, ग्लास, कप, कटोरी, खाना रखने के बर्तन, फूलदान आदि दर्शाए गए। इस कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख चौधरी विश्वास मुख्य अतिथि रहे, जबकि पूर्व प्रमुख इनाम, जिला पंचायत सदस्य हंसराज गौतम, डीएफओ ईश्वरचंद सिंह, क्षेत्रीय वनाधिकारी प्रवेश कुमार, कंवरपाल, सुखपाल सिंह, राजेंद्र कुमार, नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांस की उपलब्धता बनेगी समस्या
बांस के उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण तो शुरू हो गया है, लेकिन उत्पाद बनाने के लिए बांस की जिले में उपलब्धता बड़ी समस्या बन सकता है, क्योंकि अभी तक जिले में बांस की खेती को बढ़ावा नहीं मिल पाया है। बांस की खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के 15 जिलों में 50 प्रतिशत अनुदान भी मिलता है, लेकिन उसमें सहारनपुर शामिल नहीं है। वन विभाग के अधिकारियों की मानें तो बांस की खेती करने के लिए काफी किसानों से बात हुई, लेकिन वह यह कहते हैं कि बांस की खेती कर लेंगे, लेकिन उसकी खरीद कौन और कब करेगा, इसकी गारंटी मिलनी चाहिए।
इन जिलों में बने है बांस सुविधा केंद्र
मिशन के तहत सहारनपुर, गोरखपुर, झांसी, बरेली, मिर्जापुर के अलावा लखनऊ और सुल्तानपुर में भी सुविधा केंद्र बनाए गए हैं। हर जिले में उनके उत्पादों की पहचान के लिहाज से प्रशिक्षण दिलाने की व्यवस्था की जा रही है। झांसी की लाठी, वाराणसी की बांस डलिया, गोरखपुर की सूप डलिया और बरेली व सहारनपुर के वुड कार्विंग उद्योग को अहम मानते हुए यहां पर बांस के उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है।

बांस के उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दो बार हो चुका है। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं भी प्रशिक्षण पा रही हैं। उम्मीद है कि जिन्होंने प्रशिक्षण लिया है, वह जल्द ही उत्पाद बनाकर बाजार में बिक्री में भी सक्रिय होंगे। इससे जिले की पहचान बांस के उत्पादों को लेकर भी होगी। -- ईश्वरचंद सिंह, जिला वनाधिकारी

- बेहट में राष्ट्रीय बांस मिशन के तहत बना बांस सुविधा केंद्र (सीएफसी)

- बेहट में राष्ट्रीय बांस मिशन के तहत बना बांस सुविधा केंद्र (सीएफसी)- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed