फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   manoj valmiki

स्नातक सफाई कर्मी को कार्यालय में काम दें : मनोज वाल्मीकि

Wed, 09 Sep 2020 10:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
manoj valmiki
स्नातक सफाईकर्मी को कार्यालय में काम दें - मनोज वाल्मीकि
विज्ञापन

बेहट। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य मनोज कुमार वाल्मीकि ने नगर पंचायत कार्यालय में सफाई कर्मचारियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्हें सफाई कर्मचारियों की समस्याओं से संबंधित सात सूत्रीय मांग पत्र भी सौंपा। उन्होंने कहा स्नातक सफाई कर्मी को कार्यालय में काम दें।
आयोग के सदस्य मनोज कुमार वाल्मीकि बुधवार को शाकंभरी देवी के दर्शन करने के बाद बेहट नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। उन्होंने ईओ वीरज कुमार त्रिपाठी से नगर पंचायत बेहट में कार्यरत सफाई कर्मियों के बारे में जानकारी की। उन्होंने कहा नगर पंचायत में कितने सफाई कर्मी स्नातक है, ईओ ने बताया दो महिलाएं स्नातक हैं, इस पर उन्होंने कहा 2011 के शासनादेश के अनुसार इन दोनों महिलाओं को कार्यालय में काम दें। उन्होंने कहा सभी सफाई कर्मचारियों को उनकी योग्यता के अनुसार काम दें। उन्होंने नगर पंचायत में रिक्त पदों के बारे में पूछा। ईओ ने उन्हें बताया कुल 11 पद खाली है, इनमें दो मृतक आश्रित हैं। उन्होंने खाली पड़े पदों पर जल्द नियुक्ति कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा सफाई कर्मी अपनी जिम्मेदारी का अच्छी तरह से निर्वहन करें। इसके बाद अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राज कुमार बिरला ने सफाई कर्मियों की समस्याओं से संबंधित सात सूत्रीय मांग पत्र उन्हें सौंपा। इसमें ठेका प्रथा समाप्त करने, यूनियन कार्यालय का आवंटन करने, समान कार्य का समान वेतन देने, 10 साल से अधिक समय से कार्य कर रहे संविदा कर्मियों को स्थायी करने आदि मांगे की। इसमें तहसीलदार आशुतोष सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष अब्दुल रहमान, सफाई नायक राकेश बिरला, राज कुमार कांगड़ा, फूल चंद नेता, दीपक कांगड़ा, पदम कुमार, राजेंद्र, अरविंद बिरला, रविंद्र, अनीता, सोनिया, कमलेश, शिमला देवी, सुदेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed