फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Manifestations sought at the door of Mr Tripura

श्री त्रिपुर मां के द्वार पर मांगी मन्नतें

Mon, 10 Apr 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 10 Apr 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
Manifestations sought at the door of Mr Tripura
श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी के दर्शनों के लिए लाइन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के देवबंद में श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी के दरबार में सोमवार को चतुर्दशी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया तथा परिवार में सुख-समृद्धि के लिए मन्नते मांगी। इस दौरान घंटे-घड़ियालों से मंदिर प्रांगण गूंज उठा। 
विज्ञापन


सोमवार तड़के लगभग चार बजे से श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर कतारों में खड़े होने लगे थे। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, घोड़ा बोगी, बाइक समेत अन्य वाहनों पर सवार होकर श्रद्धालु मां बाला सुंदरी के दर्शन करने देर शाम तक पहुंचते रहे। भक्तों के जयघोष और घंटे घडियालों से मंदिर परिसर गूंजायमान रहा। 
विज्ञापन


भक्तों ने शक्तिपीठ श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी के अलावा प्राचीन सिद्धपीठ श्री ग्यारहमुखी महादेव मंदिर, श्री विश्वकर्मा मंदिर, भक्त हनुमान जी मंदिर,         मां काली और ध्यान भक्त जी आदि पर भी माथा टेककर प्रसाद चढ़ाया। मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा ने बताया कि  बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में माथा टेका तथा प्रसाद चढ़ाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह और कोतवाल चमन सिंह चावड़ा मेले में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। वहीं कई भक्तों ने मंदिर पर भंडारों का आयोजन भी किया। 


प्रसाद चढ़ाने के उपरांत महिलाओं, बच्चों और युवतियों की चाट पकौड़ी और खिलौने की दुकान पर भीड़ लगी रही। जहां बच्चे झूलों का आनंद लेते नजर आए वहीं महिलाओं और युवतियों ने भी अपनी मनपंसद की चीजों की जमकर खरीदारी की। वहीं मेले के मद्देनजर मंदिर परिसर में पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिली। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed