फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Make the dreams of martyrs come true by building an educated society

शिक्षित समाज का निर्माण कर शहीदों के सपनों को करें साकार

Mon, 09 Aug 2021 11:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Make the dreams of martyrs come true by building an educated society
लोहा बाजार स्थित शहीद स्मारक - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि शिक्षित समाज का निर्माण कर शहीदों के सपनों को साकार करें। स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी घटनाओं से बच्चों को अवगत कराएं, ताकि उन्हें पता चले कि हमारे बड़ों ने देश की आजादी के लिए बलिदान देते हुए अपने प्राण भी न्योछावर कर दिए।
विज्ञापन

लोहा बाजार स्थित शहीद स्मारक पर अमृत महोत्सव के तहत नगर निगम, ललता-पन्ना स्वतंत्रता सेनानी स्मारक समिति और शिक्षा विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें काकोरी ट्रेन एक्शन व भारत छोड़ो आंदोलन के शहीदों को प्रशासनिक अधिकारियों, राजनेताओं व समाज के प्रबुद्ध लोगों ने पुष्प अर्पित कर याद किया। सर्व प्रथम जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने ध्वजारोहण किया। इसके साथ ही पुलिस गारद ने शहीदों को सलामी दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, महापौर संजीव वालिया, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, एसएसपी डॉ. एस चनप्पा व समिति उपाध्यक्ष डॉ. विरेंद्र आजम ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के जयनाथ शर्मा, शहीद भगत सिंह के भतीजे किरणजीत सिंह सिंधु, पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, नगर विधायक संजय गर्ग व वासुदेव शर्मा निर्मोही को शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया। डीएम ने काकोरी कांड के शहीदों व भारत छोड़ो आंदोलन में सहारनपुर के शहीद जगदीश वत्स को श्रद्धांजलि दी। महापौर संजीव वालिया ने कहा कि हमें आजादी ऐसे ही नहीं मिली, इसके लिए हमारे पूर्वजों ने अपनी बहुत कुर्बानियां दी है। एसएसपी डॉ. चनप्पा ने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को देश की आजादी की घटनाओं से समय-समय पर अवगत कराते रहना चाहिए। नगर विधायक संजय गर्ग व साहित्यकार डॉ. विरेंद्र आजम ने शहीद स्मारक से जुड़ी यादें ताजा की। पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा व पूर्व विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवा पीढ़ी अपने गौरवपूर्ण अतीत से परिचित होती है और देशभक्ति का जज्बा बढ़ता है। पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल व समिति के अध्यक्ष जयनाथ शर्मा ने हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर यूनियन जैक उतारकर तिरंगा फहराने वाले जगदीश वत्स की शहादत पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार, एडीएम (एफ) आरके मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक रविदत्त, बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीश कुमार, राजकीय इंटर कालेज की प्रधानाचार्य शोभा चौधरी, पार्षद आशुतोष सहगल, राशिद अली खां मौजूद रहे।

शहीदों को याद कर किया नमन
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में प्रशासन द्वारा आयोजित हुए कार्यक्रम में शहीदों को याद कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम में स्क्रीन के माध्यम से राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लाइव भाषण को सुना गया, जिन्होंने शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारत माता के बेटों पर सदा देश को गर्व रहेगा। इस दौरान डीएम अखिलेश सिंह, महापौर संजीव वालिया, विधायक देवेंद्र निम, एसएसपी डॉ. एस चनप्पा, नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, सीडीओ विजय कुमार, नगर मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी, पूर्व विधायक राजीव गुंबर मौजूद रहे।

लोहा बाजार स्थित शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में भारत की आजादी का अमृत महोत्सव में राष्ट्रग?

लोहा बाजार स्थित शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में भारत की आजादी का अमृत महोत्सव में राष्ट्रग?- फोटो : SAHARANPUR

लोहा बाजार स्थित शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में भारत की आजादी का अमृत महोत्सव में झंडा रोहण

लोहा बाजार स्थित शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में भारत की आजादी का अमृत महोत्सव में झंडा रोहण - फोटो : SAHARANPUR

लोहा बाजार स्थित शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में भारत की आजादी का अमृत महोत्सव में स्वतंत्र?

लोहा बाजार स्थित शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में भारत की आजादी का अमृत महोत्सव में स्वतंत्र?- फोटो : SAHARANPUR

लोहा बाजार स्थित शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में भारत की आजादी का अमृत महोत्सव में झंडा रोहण

लोहा बाजार स्थित शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में भारत की आजादी का अमृत महोत्सव में झंडा रोहण - फोटो : SAHARANPUR

लोहा बाजार स्थित शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में भारत की आजादी का अमृत महोत्सव में राष्ट्रग?

लोहा बाजार स्थित शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में भारत की आजादी का अमृत महोत्सव में राष्ट्रग?- फोटो : SAHARANPUR

लोहा बाजार स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित करते डीएम

लोहा बाजार स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित करते डीएम- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed