फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Make sure to vote to preserve your identit

अपनी पहचान को कायम रखने के लिए जरुर करें मतदान

Thu, 10 Feb 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Make sure to vote to preserve your identit
संदीप जैन - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। दूसरे चरण का विधानसभा चुनाव प्रचार अंतिम चरण में पहुंच गया है। प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने पूरी ताकत लगा दी है। सामाजिक संस्थाएं और बुद्धिजीवी वर्ग भी लगातार शत प्रतिशत मतदान के लिए अभियान चला रहे हैं। अधिवक्ताओं का कहना है कि मतदान से जहां लोकतंत्र मजबूत होता है, वहीं यह हमारी पहचान को भी कायम रखता है। हमें वोट की ताकत को पहचानना होगा और निष्पक्ष होकर देश और समाज हित के लिए काम करने वाले प्रत्याशी को वोट देकर अपने दायित्व का निर्वहन करना चाहिए।
विज्ञापन

वोट की कीमत और ताकत को समझे मतदाता
छुटमलपुर निवासी अधिवक्ता एवं बार एसोसिएशन बेहट के पूर्व अध्यक्ष केहर सिंह कांबोज का कहना है कि मतदान से भविष्य का निर्माण होता है। अपने वोट की कीमत और ताकत को समझकर सही दिशा में स्थानीय एवं शिक्षित व्यक्ति को अपना प्रतिनिधि चुनना चाहिए। एक आम आदमी और प्रधानमंत्री का वोट एक समान है। ऐसे में आदमी को अपने वोट की कीमत खुद समझ में आनी चाहिए।
विज्ञापन

जीवन का अमूल्य कार्य है मतदान
देवबंद के अधिवक्ता संदीप शर्मा का कहना है कि मतदान करना ऐसा है जैसे आपने अपने जीवन की सुरक्षा कर ली हो। मतदान की ताकत से ही हम भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी, भू माफिया को सत्ता में आने से रोक सकते हैं। मतदान करके हम अपने जीवन का अमूल्य कार्य करते हैं। मतदान के माध्यम से हम ऐसे तत्वों को भी सत्ता से दूर कर सकते हैं, जो केवल जनता की गाढ़ी कमाई को लूटना चाहते हैं। उन्होंने मतदाताओं से आह्वान किया कि वे हर हालत में खुद भी मतदान करें और दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी पहचान कायम रखने को करें मतदान
सरसावा निवासी संदीप जैन एडवोकेट का कहना है कि मतदान संविधान द्वारा दिया गया अधिकार है, जिसे हर मतदाता को उपयोग में लाना चाहिए। जब हम भारतीय अपने कर्तव्य का पालन करेंगे तभी देश में लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं क्रियाशील एवं जागृत रहेंगी। मतदान करने का उद्देश्य है कि हम लोकतंत्र में विश्वास रखते हैं तथा अपने मत के माध्यम से कल्याणकारी सरकारों का चुनाव करते हैं। पूरे विश्व में भारतीय लोकतंत्र का मान है और मतदान उस लोकतंत्र की पहचान है। हमें अपनी पहचान को कायम रखने के लिए मतदान अवश्य करना चाहिए साथ ही अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करना चाहिए।

संदीप शर्मा

संदीप शर्मा- फोटो : SAHARANPUR

केहर सिंह कांबोज

केहर सिंह कांबोज- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed