फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Make life successful by taking advantage of e-library: Divisional Commissioner

ई-लाइब्रेरी का लाभ उठाकर जिंदगी को सफल बनाएं युवा : मंडलायुक्त

Sat, 25 Jun 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Make life successful by taking advantage of e-library: Divisional Commissioner
नगर निगम में लाइब्रेरी का उदघाटन कर जानकारी लेते कमिश्नर लोकेश एम - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मंडलायुक्त लोकेश एम. ने फीता काटकर ई-लाइब्रेरी का लोकार्पण किया। उन्होंने इस दौरान मौजूद युवकों और युवतियों से लाइब्रेरी का लाभ उठाते हुए अपना जीवन सफल बनाने का आह्वान किया। कहा कि लाइब्रेरी को शुरू करने और अब आधुनिक बनाने का उद्देश्य भी यही है।
विज्ञापन

लोकार्पण के लिए शुक्रवार को लाइब्रेरी पहुंचे मंडलायुक्त का लाइब्रेरियन डॉ. सपना सिंह ने तिलक लगाकर और नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। मंडलायुक्त ने फीता काटने के बाद लाइब्रेरी में लगे कंप्यूटर पर बैठकर ई-बुक्स सर्च की और उनके संबंध में जानकारी ली। आईटी प्रभारी मोहित तलवार व लाइब्रेरी सहायक विक्रम ने मंडलायुक्त को ई-बुक्स के संबंध में जानकारी दी। बताया कि सभी किताबों की कोडिंग और अपलोडिंग का कार्य अभी चल रहा है। साहित्यकार डॉ. वीरेंद्र आजम ने मंडलायुक्त को बताया कि सहारनपुर के साहित्यकारों का साहित्य एक अलग रैक में रखा गया है। मंडलायुक्त ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं से कहा कि स्वाध्याय हमारे ज्ञान में वृद्धि करता है और हमें योग्य बनाता है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सभी उपयोगी पुस्तकें एवं पत्रिकाएं लाइब्रेरी में जल्द उपलब्ध होंगी। मंडलायुक्त ने बताया कि लाइब्रेरी को स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत ई-लाइब्रेरी में विकसित कर सभी विषयों के अलावा अनेक महत्वपूर्ण पुस्तकें कंप्यूटर पर अपलोड की गई हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को ई-बुक के अलावा फिजीकल बुक्स भी उपलब्ध रहेंगी। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने सहारनपुर के साहित्यकार डॉ. विजेंद्रपाल शर्मा, डॉ. आरपी सारस्वत, हरिराम पथिक, विनोद भृंग, डॉ. वीरेंद्र आजम, रमेश छबीला आदि का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में अपर नगरायुक्त राजेश यादव, स्मार्ट सिटी के नोडल अधिकारी डॉ. कैलाश सिंह, अधिशासी अभियंता अमरेंद्र गौतम, प्रोजेक्ट मैनेजर सिविल जितेंद्र सिंह व अरविंद अरोड़ा आदि मौजूद रहे।

नगर निगम में लाइब्रेरी का उदघाटन कर छात्र छात्राओं से जानकारी लेते कमिश्नर लोकेश एम

नगर निगम में लाइब्रेरी का उदघाटन कर छात्र छात्राओं से जानकारी लेते कमिश्नर लोकेश एम- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed