फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Make Gram Panchayat Corona free, get respect

कोरोना मुक्त बनाए ग्राम पंचायत, पाएं सम्मान--

Sun, 23 Jan 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Make Gram Panchayat Corona free, get respect
सहारनपुर। जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण की रोकथाम की कवायद तेज की गई है। इसके तहत ग्राम प्रधान टोलियां बनाकर लोगों के घर-घर जाएंगे और शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन कराने में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करेंगे। अच्छा काम करने वाले ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण के मामले में देहात क्षेत्रों में भी सामने आ रहे हैं। ऐसे में इस समय शासन-प्रशासन की कवायद शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन कराए जाने पर है। इसी उद्देश्य से जिला पंचायत राज विभाग की ओर से ग्राम प्रधानों को टोलियां बनाकर गांव-गांव में प्रत्येक व्यक्ति का वैक्सीनेशन कराए जाने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके तहत जिले की 884 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों की अध्यक्षता में विशेष वैक्सीनेशन कैंप लगाए जाने की भी तैयारी की जा रही है। इसको लेकर पंचायत राज विभाग ने सभी प्रधानों की जिम्मेदारी तय कर दी है। इसके साथ जिस ग्राम पंचायत स्तर पर सबसे पहले शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन हो जाएगा, उन ग्राम प्रधानों को आगामी दिनों में शासन और प्रशासन स्तर पर सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन

वैक्सीन के फायदे बताएं
ग्राम प्रधानों से कहा गया कि स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार वैक्सीन के फायदे लोगों को बताएं। देखने में आया है कि बहुत से लोगों में अब भी वैक्सीन को लेकर भय बना है। ऐसे में लोगों के डर को दूर करें और कोरोना गाइडलाइन का पालन कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

देहात क्षेत्रों में है 20 लाख की आबादी
जनपद के 11 विकास खंडों की 884 ग्राम पंचायतों में करीब 20 लाख की आबादी है। देहात इलाकों में बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए मतदान से पूर्व तक शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।

एक सप्ताह में आए कोरोना के मामले
तारीख----------संक्रमित
16 जनवरी-----295
17 जनवरी-----407
18 जनवरी-----295
19 जनवरी-----388
20 जनवरी-----468
21 जनवरी-----443
22 जनवरी-----307
कोरोना से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए प्रधानों के नेतृत्व में ग्राम पंचायतों में टोलियां काम करेंगी। अच्छा काम करने वाले ग्राम प्रधानों को सम्मानित भी किया जाएगा। -विजय कुमार, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed