फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Major products of the district will be found at the railway station itself

रेलवे स्टेशन पर ही मिल जाएंगे जिले के प्रमुख उत्पाद

Mon, 05 Sep 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Major products of the district will be found at the railway station itself
सहारनपुर। ए श्रेणी के रेलवे स्टेशन पर अब क्षेत्र और जिले के प्रमुख उत्पाद मिल जाएंगे। एक स्टेशन एक उत्पाद के तहत रेलवे स्टेशन पर मॉडल स्टॉल खोलने की तैयारियां तेज हो गई हैं। स्टॉल पर बिक्री के लिए क्षेत्र के प्रमुख उत्पाद चिह्नित किए जा रहे हैं। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने रेलवे स्टेशन पर कारीगरों को स्टॉल पर उत्पाद बिक्री की प्रक्रिया को बताया।
विज्ञापन

नई व्यवस्था के तहत एक स्टेशन एक उत्पाद के तहत स्टॉल रेलवे स्टेशन के प्रमुख प्लेटफार्म पर खुलेगा, जो एक ही स्वरूप का होगा, ताकि यात्रियों को स्टॉल खोजने में कोई दिक्कत न हो। वे मॉडल को देखकर ही स्टॉल की पहचान कर सकेें। सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर पहले ही स्टॉल चल रहा है, लेकिन अब रेलवे मॉडल स्टॉल बनाकर देगी। इसके लिए एक महीने के लिए दो हजार रुपये देने होंगे। लॉटरी सिस्टम की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

रविवार को अंबाला डिवीजन से वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हरिमोहन सहारनपुर पहुंचे। यहां उन्होंने स्टॉल पर उत्पाद की बिक्री को लेकर प्रक्रिया बताई। कहा कि स्थानीय कारीगरों को उनके उत्पाद की रेलवे स्टेशन पर बिक्री होगी तो उनके उत्पादों को नई पहचान मिलेगी। नगर विधायक राजीव गुंबर ने प्रधानमंत्री की अन्य योजनाओं की जानकारी भी वहां मौजूद कारीगरों को दी। कार्यक्रम में ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के दो एनजीओ और 50 कारीगर शामिल रहे। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक एके त्यागी, सीएमआई महेश ठाकुर, प्रदीप गिल्होत्रा, सीटीआई हरिओम मीणा, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक शहजाद हसन, दीपक कुमार, मनमोहन शर्मा, नितिन बत्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लेटफार्म नंबर चार-पांच पर लगाई जाए लिफ्ट
सहारनपुर। नगर विधायक राजीव गुंबर ने वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हरिमोहन के साथ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक ने प्लेटफार्म नंबर चार व पांच पर लिफ्ट लगाने की मांग उठाई।

नगर विधायक राजीव गुंबर ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर चार से पांच पर जाने में बुजुर्गों, महिलाओं एवं दिव्यांगों को अत्यधिक कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इसलिए प्लेटफार्म नंबर चार व पांच पर लिफ्ट लगाई जाए। लकड़ी का पुल अधिक जीर्ण शीर्ण हो गया है, जिससे कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है। इस पुल को भी नया बनाने की मांग की गई थी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने मांगों को ध्यान में रखते हुए जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed