फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Maharishi Valmiki procession was taken out with fanfare

धूमधाम से निकाली गई महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा

Sun, 20 Oct 2019 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Maharishi Valmiki procession was taken out with fanfare
चिलकाना के सुल्तानपुर में वाल्मीकि जयन्ती में शामिल झांकी - फोटो : SAHARANPUR
चिलकाना/नानौता (सहारनपुर)। महर्षि वाल्मीकि के प्रकटोत्सव पर चिलकाना के सुल्तानपुर और नानौता में महर्षि वाल्मीकि की भव्य शोभायात्रा बैंड बाजों के साथ निकाली गई।
विज्ञापन

रविवार को सुल्तानपुर के मोहल्ला कोठीवाला स्थित महर्षि वाल्मीकि पूजा स्थल पर डा. सोनू सैनी बसपा के नकुड विधानसभा प्रभारी, चेयरमैन अकबर कुरैशी, सपा नेता चौ. जगपाल दास ने फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। इससे पूर्व रात में वाल्मीकि जागरण का उद्घाटन आमिर जैदी, चमन लाल, जयपाल सैनी, बसंत गुप्ता, संजय सैनी, शिव कुमार, यूनुस कुरैशी, दीपक कश्यप ने किया था। शोभायात्रा सुल्तानपुर से बैंडबाजों तथा धार्मिक झांकियों के साथ शुरू हुई जो मोहल्ला खेड़ा वाला, मेन बाजार, बस स्टैंड, सुरैया गेट से होती हुई देर शाम सुल्तानपुर में आकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे लव-कुश अश्वमेध यज्ञ के अश्व को लेकर चल रहे थे। इसके अलावा लव-कुश द्वारा हनुमान को बंदी बनाना, महर्षि वाल्मीकि के आश्रम में लव-कुश तथा सीता आदि की सुंदर झांकियां बनाई गई थी। इस दौरान संदीप बौधियान, नवनीत सैनी, नीटू सैनी, डा. अनोखेलाल, तनवीर अहमद, आमिर जैदी, ओपी कल्याण, यूसुफ कुरैशी, चमनलाल, जयपाल सैनी, वासिल मिर्जा, मुल्की राज, अखलाक, शीशपाल, टिंकू, सतीश, आकाश काशी, सुशील कुमार, आलोक वाल्मीकि, बिंदर, इलम चंद, रामपाल, सोनू, रामपाल, मांगेराम कश्यप, बिल्लू प्रधान, रामलाल, सुशील, रमेश, राजन, मुकेश कुमार रहे।
विज्ञापन

नानौता में शोभायात्रा का उद्घाटन नगर पंचायत चेयरमैन के पति सरफराज अख्तर उर्फ मुन्ना व नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी बृजेंद्र सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम व सीता, लक्ष्मण, लवकुश, हनुमान, माता रमाबाई आदि की भव्य झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी थी। प्रिंस जैदी, सलमान मलिक, माज सिद्दीकी, सलमान सिद्दीकी, सलीम खान, नदीम अंसारी, शाह अब्बास जैदी, गोपाल वाल्मीकि, हरीश वाल्मीकि, रोबिन शेरियार, पवन वाल्मीकि, गौतम कुमार, गोविंदा, धन्नो देवी, सुशील, राजकुमार आदि उपस्थित रहे।

नानौता में वाल्मीकि जयंती शोभायात्रा का उद्घाटन करते नगर चैयरमेनपति सरफराज अख्तर।

नानौता में वाल्मीकि जयंती शोभायात्रा का उद्घाटन करते नगर चैयरमेनपति सरफराज अख्तर।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed