फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Made people aware of single use plastic

सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रति लोगों को जागरूक किया

Wed, 29 Jun 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Made people aware of single use plastic
सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रति लोगों को जागरूक किया
विज्ञापन

सहारनपुर। सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर प्रतिबंध के लिए चलने वाले जन जागरूकता अभियान रेस के तहत लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक के खतरों की जानकारी देते हुए इस्तेमाल नहीं करने की अपील की गई। नगर निगम की ओर रैली भी निकाली गई।
रैली के लिए बुधवार को गांधी पार्क में शहर के अनेक लोग, पार्षद, स्वयं सेवी संस्थाओं के वालंटियर व नगर निगम के कर्मचारी एकत्रित हुए। सभी को अपर नगरायुक्त राजेश यादव ने सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने और बाजार से सामान लाने के लिए घर से जूट या कपडे़ का थैला लेकर जाने की शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी डॉ. डीसी पांडेय, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा, पार्षद पुनीत चौहान, प्रदीप उपाध्याय, पार्षद प्रतिनिधि सईद सिद्दीकी, साइक्लिस्ट प्रेम सिंह, पांवधोई समिति के डॉ. वीरेंद्र आजम, एसी पपनेजा, जयदीप जैन, रश्मि टेरेंस के अलावा मुख्य सफाई निरीक्षक चंद्रपाल व इंद्रपाल तथा अमित तोमर सहित सभी सफाई निरीक्षक, मयंक पांडेय, मोहम्मद अर्श, तबरेज, मदन भारती आदि शामिल हुए। इसके बाद सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई। लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करने की अपील की गई।
विज्ञापन

--
नगरायुक्त ने लोगों का आभार व्यक्त किया
सहारनपुर। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह का स्थानांतरण प्रबंध निदेशक जल निगम लखनऊ के पद पर हुआ है। इसकी सूचना मिलते ही लोग बुधवार को नगरायुक्त से मिलने पहुंचते रहे। नगरायुक्त ने शहर के विकास में सहयोग के लिए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने निगम के सभी कर्मचारियों को लगन के साथ कार्य करने की अपील की। इस मौके पर पार्षद पुनीत चौहान, भूरा सिंह प्रजापति, रेखा रोहिला, नंदकिशोर शर्मा, उमेश शर्मा, रमन चौधरी, अंकुर अग्रवाल, प्रदीप उपाध्याय, हाजी नूर आलम, नौशाद, अभिषेक अरोड़ा टिंकू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed