फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Made aware about family planning in Saas Bahu conference

सास बहू सम्मेलन में परिवार नियोजन के प्रति जागरूक किया

Sun, 27 Dec 2020 09:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 09:23 PM IST
विज्ञापन
Made aware about family planning in Saas Bahu conference
सास बहू सम्मेलन में परिवार नियोजन के प्रति जागरूक किया
विज्ञापन

बेहट। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित सास-बहू सम्मेलन में महिलाओं को परिवार नियोजन तथा कोविड-19 के प्रति जागरूक किया गया।
रादौर व महंगी में आयोजित इस सम्मेलन ब्लाक कम्यूनिटी प्रोसेस मैनेजर राजेश कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग प्रति वर्ष शिशु जन्म दर में अंतर रखने पर जोर देता आ रहा है। नवजात शिशुओं को टीकाकरण से होने वाले रोगों से बचाया जा सकता है। सम्मेलन का उदेश्श्य पहला बच्चा शादी के दो साल बाद तथा दूसरे बच्चे में तीन साल का अंतर होना जरूरी है। खुशहाली दिवस पर प्रत्येक माह की 9 तारीख में गर्भवती महिलाओं की जांच नि:शुल्क की जाती है। कोविड-19 से बचाव के लिए, सामाजिक दूरी व मास्क के उपयोग पर विशेष बल दिया गया है। सास-बहू सम्मेलन में कई महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान एएनएम सरोज सिंह, सरिता, संगिनी बेबी सैनी, रीना सैनी, आंगनबाडी कार्यकत्री ममतेश देवी, आशा ममता, उमा, प्रभा, रीना, शारदा,कुसुम, वकीला, संतोष आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed