फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Maa Shakambhari Devi Temple fair will be declared provincial

प्रांतीय मेला घोषित होगा मां शाकंभरी देवी मंदिर मेला

Fri, 12 Mar 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Maa Shakambhari Devi Temple fair will be declared provincial
विकास भवन में विकास कार्यों का मूल्यांकन और अनुश्रवण करते हुए बैठक लेते डीएम अखिलेश सिंह - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मां शाकंभरी देवी मंदिर मेले को प्रांतीय मेला घोषित किया जाएगा। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने इस संबंध में तैयारियां पूर्ण करने का निर्देश दिया है, साथ ही उन्होंने बाढ़ सुरक्षा के कार्य समय रहते पूर्ण करने, देवबंद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण जल्द शुरू करने और अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच में सहयोग न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिलाधिकारी ने विकास भवन सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग के अभियंता बाढ़ से पूर्व सभी तैयारियां को पूरा कर लें। बाढ़ कार्य के लिए समुचित धन विभाग को आवंटित कर दिया गया है। यदि बाढ़ के समय किसी प्रकार के धन की कमी बताई गई तो संबंधित अभियंता के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिन सरकारी विभागों पर विद्युत देय बकाया है, वो तत्काल भुगतान कराएं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि निवेश मित्र और झटपट पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। उन्होंने गोल्डन कार्ड बनाने में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर आगामी 15 दिनों में सुधार नहीं हुआ तो अधिकारियों के खिलाफ कारवाई होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभ से कोई भी पात्र लाभार्थी छूटना नहीं चाहिए। उन्होंने पशुओं में टीकाकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीएस सोढ़ी, परियोजना अधिकारी दुष्यंत कुमार, जिला विकास अधिकारी मंशाराम यादव, अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed