फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Maa Shakambhari Devi Prakatya festival today, preparations completed

मां शाकंभरी जयंती पर्व आज, मंदिर को दिया भव्य रुप

Sun, 16 Jan 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Maa Shakambhari Devi Prakatya festival today, preparations completed
सिद्धपीठ में माता की मूर्तियां - फोटो : SAHARANPUR
शाकंभरी (सहारनपुर)। विख्यात सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में 17 जनवरी को पौष पूर्णिमा पर शाकंभरी जयंती (प्राकट्य पर्व) मनाने की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मंदिर व्यवस्थापक राणा परिवार की ओर से माता के मंदिर को भव्य रूप दिया जा रहा है। हर वर्ष की भांति इस बार भी सिद्धपीठ में मां शाकंभरी जयंती का पर्व हर्षोल्लास, उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा।
विज्ञापन

मां शाकंभरी को देवी दुर्गा का रूप माना जाता है। पौष मास की पूर्णिमा को मां दुर्गा ने मानव कल्याण के लिए शाकंभरी रूप लिया था। मार्कंडेय पुराण के अनुसार दानवों के उत्पात से त्रस्त भक्तों ने कई वर्षों तक सूखा एवं अकाल से ग्रसित होकर देवी दुर्गा से प्रार्थना की तब मां दुर्गा ने इस अवतार में प्रकट हुईं। अपने भक्तों को इस हाल में देखकर देवी की हजारों आंखों से नौ दिनों तक लगातार आंसुओं की बारिश हुई। जिससे पूरी पृथ्वी पर हरियाली छा गई। यहीं देवी शताक्षी के नाम से भी प्रसिद्ध हुई एवं इन्हीं देवी ने कृपा करके अपने अंगों से कई प्रकार की शाक, फल एवं वनस्पतियों को प्रकट किया। इसलिए उनका नाम शाकंभरी प्रसिद्ध हुआ।
विज्ञापन

पौष मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शाकंभरी नवरात्र का आरंभ होता है, जो पौष पूर्णिमा पर समाप्त होता है। इस दिन शाकंभरी जयंती का पर्व मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मान्यता के अनुसार इस दिन असहाय को अन्न, शाक (कच्ची सब्जी), फल व जल का दान करने से अत्यधिक पुण्य की प्राप्ति होती हैं व देवी दुर्गा प्रसन्न होती हैं।
सिद्धपीठ में उमड़ी भक्तों की भीड़
सिद्धपीठ शाकंभरी देवी में पौष माह की चतुर्दशी पर्व पर साप्ताहिक अवकाश रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने लंबी कतार में लगकर महामाई के दर्शन किए। सुबह से ही देवी दर्शनों को भक्तों लाइन लगनी शुरू हो गई थी।
मां को अर्पण होगा 56 भोग
शंकराचार्य आश्रम प्रभारी एवं संत संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत सहजानंद ब्रह्मचारी जी महाराज ने बताया कि बीते 25 वर्षों से मां शांकभरी प्रकटोत्सव पर भव्यता से आयोजन होता है। इस बार भी 56 भोग एवं 36 व्यंजनों का प्रसाद मां को अर्पित किया जाएगा विद्वान ब्राह्मणों द्वारा किए जा रहे शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति सोमवार को होगी।

सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंद इंतजाम किए
कोतवाली प्रभारी अजय कुमार श्रोतिय ने बताया की शाकंभरी देवी मंदिर परसिर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आठ उपनिरीक्षक, एक महिला उपनिरीक्षक, चार हेड कांस्टेबल, 24 कांस्टेबल, आठ महिला कांस्टेबल, एक प्लाटून पीएससी, चार ट्रैफिक पुलिसकर्मी, एक फायर ब्रिगेड की तैनाती की गई है।

संत सहजानंद जी महाराज

संत सहजानंद जी महाराज- फोटो : SAHARANPUR

सिद्धपीठ में रविवार को उमड़ी भक्तो की भीड़

सिद्धपीठ में रविवार को उमड़ी भक्तो की भीड़- फोटो : SAHARANPUR

झालरों और गुब्बारों से सजाया गया मां का दरबार

झालरों और गुब्बारों से सजाया गया मां का दरबार- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed