{"_id":"6140e7388ebc3e24c85b6b53","slug":"lowest-rate-of-corona-infection-in-last-14-days-saharanpur-news-mrt556123745","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछले 14 दिनों में कोरोना संक्रमण की सबसे कम दर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछले 14 दिनों में कोरोना संक्रमण की सबसे कम दर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जनपद में कोरोना संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है, जो अच्छे संकेत हैं। सितंबर माह के 14 दिन में मात्र एक व्यक्ति संक्रमित आया है, जो ठीक भी हो चुका है। पूरे साल के अभी तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो मई माह सबसे खतरनाक रहा, जिसमें मात्र 21 दिन में 15370 लोग संक्रमित मिले थे। हालांकि अब भी सावधानी बरतनी होगी, ताकि तीसरी लहर का प्रकोप न झेलना पड़े।
कोरोना की दोनों लहर में जनपद में अभी तक 32903 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें करीब 22 हजार संक्रमित दूसरी लहर में मिले हैं, जबकि पहली लहर में कुल संक्रमितों की संख्या करीब दस हजार थी। जून माह से कोरोना संक्रमण कम कम हो रहा है। जून माह के 30 दिन में 390 लोग कोरोना संक्रमित मिले थे, जबकि जुलाई में 40, अगस्त माह में मात्र चार और सितंबर माह में अभी तक मात्र एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। कोरोना संक्रमण का लगातार कम होना अच्छा संकेत है, मगर तीसरी लहर सितंबर और अक्तूबर में आने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में लापरवाही करना भारी पड़ सकता है।
माह------------------कुल संक्रमित---मिले संक्रमित
14 सितंबर तक------32903----------01
अगस्त---------------32902----------04
जुलाई-----------------32898---------40
जून--------------------32858---------390
मई---------------------32468---------15370
अप्रैल-------------------17098---------6839
मार्च--------------------10259----------37
फरवरी------------------10222----------21
जनवरी------------------10201----------13
बेशक सहारनपुर में कोरोना संक्रमण काफी कम हुआ है। बीते 14 दिन से कोई नया मामला सामने नहीं आया है। मगर हमें पूरी सावधानी बरतनी होगी। लोगों को चाहिए कि वह खुद के साथ ही बच्चों को लेकर बेहद सचेत रहें। कोरोना से बचाव के दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करें।
विज्ञापन
-- डॉ. संजीव मांगलिक, सीएमओ।