{"_id":"61bcc15e7c5a3203e9688b12","slug":"love-marriage-young-man-missing-from-court-premises-saharanpur-news-mrt5695137191","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम विवाह करने वाला युवक कोर्ट परिसर से लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम विवाह करने वाला युवक कोर्ट परिसर से लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। प्रेम विवाह करने वाला युवक कोर्ट परिसर से लापता हो गया। परिजनों ने लड़की पक्ष पर अपहरण का आरोप लगाया है। आरोप है कि लड़की को भी गायब किया हुआ है। परिजनों ने मामले में एसपी सिटी को पत्र देकर अनहोनी की आशंका जताई है।
कोतवाली नकुड़ क्षेत्र गांव जलालपुर निवासी सौरभ पुत्र विक्रम सिंह ने बताया कि उसके भाई शुभम ने 26 अक्तूबर को क्षेत्र के ही एक गांव निवासी युवती से आर्य समाज में शादी की थी। युवती के परिवार वाले शुभम से नाराज थे । आरोप लगाया कि 27 अक्तूबर को नवविवाहिता के अपहरण भी कोशिश की गई। इसके बाद युवक और युवती कोर्ट में पेश हो गए। तब न्यायालय ने लड़की को नारी निकेतन भेज दिया था। इसके बाद परिजन लड़की को अपने साथ ले गए। लड़की ने कोर्ट में अपने पिता के खिलाफ मामला दायर कर मायके पक्ष के लोगों से अपनी और शुभम की जान को खतरा बताया था। इस मामले में दिसंबर को शुभम कोर्ट में गवाही देने आया था। आरोप है कि युवक कोर्ट में पहुंचा, लेकिन बाहर आकर लापता हो गया। तलाश किए जाने पर भी शुभम का कुछ पता नहीं चल पाया है। कोतवाली सदर बाजार में भी गुमशुदगी दर्ज कराई गई। सौरभ का कहना है कि उसे आशंका है कि उसके भाई और भाभी की हत्या कर दी गई हैं। क्योंकि, लड़की का भी कुछ पता नहीं चल पा रहा है।
लड़की ने वीडियो जारी कर जताया था खतरा
प्रेम विवाह करने वाली लड़की ने भी कुछ दिन पहले वीडियो जारी कर मायके पक्ष के लोगों से जान का खतरा बताया था, जिसमें लड़की ने कहा था कि उसने अपनी मर्जी से शुभम से शादी की है। उसके मायके पक्ष के लोग उनकी हत्या कर सकते हैं या फिर वह दोनों परेशान होकर आत्महत्या कर लेंगे। एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि हर बिंदु पर मामले की जांच की जा रही है।