फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Love is shared among loved ones.... Knowing from supporters

अपनों में बांटा प्यार....समर्थकों से जाना हाल

Wed, 16 Feb 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Love is shared among loved ones.... Knowing from supporters
सहारनपुर में मतदान के बाद देहरादून रोड़ आवास पर परिवार के साथ चर्चा करते सपा सहारनपुर प्रत्याशी ? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नामांकन से शुरू हुई चुनाव प्रचार और फिर मतदान के दिन हुई भागदौड़ के बाद मंगलवार को प्रत्याशी थकान उतारते नजर आए। जमकर सोए और सुबह देर से जगे। करीब एक महीने बाद प्रत्याशियों ने परिवार के साथ समय बिताया। अपनी पसंद का खाना खाया। दोपहर बाद उन्होंने समर्थकों संग चुनाव पर चर्चा की। उन्होंने मतदान प्रतिशत देखा। समर्थकों ने उन्हें अपना-अपना गणित बताया। तीन सप्ताह से गुलजार और चुनाव रणनीति का केंद्र रहे प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालय भी मंगलवार को सूने नजर आए।
विज्ञापन

सहारनपुर नगर-
जनता ने भाजपा को भरपूर सहयोग दिया : गुंबर
सहारनपुर। शहर सीट पर भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक राजीव गुंबर मतदान होने पर भी सुबह रोजाना की भांति उठे। परिजनों के साथ समय बिताया। गोविंदनगर आवास पर सुबह से ही समर्थकों की भीड़ जुटी रही। सभी लोग जीत के प्रति आश्वस्त नजर आए। समर्थक जीत का गणित तैयार करते हुए दिखाई दिए। कहां, कितने वोट मिल रहे है और क्या स्थिति रहेगी, इस पर मंथन किया गया। राजीव गुंबर ने कहा कि मतदान में सभी वर्गों का समर्थन मिला है। उन्होंने दावा किया कि परिणाम इस बार हमारे पक्ष में आएगा, भले ही जीत का अंतर कम हो।
विज्ञापन

गठबंधन को सभी का समर्थन मिला :
सहारनपुर। शहर सीट से गठबंधन के सपा प्रत्याशी विधायक संजय गर्ग एक माह की चुनावी भागदौड़ के बाद मंगलवार सुबह देर तक सोते रहे। पूरी थकान उतारी। सोकर उठे और मां का चरणस्पर्श कर आशीर्वाद लिया। पूजा पाठ के बाद काफी दिनों बाद परिजनों के साथ नाश्ता किया। दोपहर तक परिचित मिलने आते रहे तथा पड़े वोट का आंकड़े बताते रहे। दोपहर बाद वो बेहट रोड स्थित अपने कार्यालय पर पहुंचे। वहां समर्थकों के साथ बैठकर कर वोटों के गुणा भाग पर मंथन किया। संजय गर्ग का कहना है मुस्लिम वोटर एक तरफा मिला है। गठबंधन को सभी का समर्थन मिला है। इसके अलावा हर वर्ग और हर बूथ पर गठबंधन को मतदाताओं ने उत्साह के साथ अपना मत दिया है। जनता से मिले समर्थन से वो फिर से विधानसभा पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नकुड़ में इस बार इतिहास बनेगा: मुकेश चौधरी
सहारनपुर। नकुड़ विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मुकेश चौधरी के लिए भी मंगलवार की सुबह सुकुन भरी रही। सुबह देर से उठे। परिवार के साथ समय बिताया। गांव से भी परिजन यहां पहुंच गए। सभी परिजनों से खूब बाते की। दोपहर को समर्थक अहमदबाग आवास पर पहुंचे। सभी ने जीत के आंकड़े बताए। कहा कि इस बार भाजपा की नीतियां से सभी वर्गो ने उन्हें पूरा समर्थन दिया है। मुकेश चौधरी ने दावा किया कि इस बार नकुड़ में इतिहास बनेगा और कमल खिलेगा। उन्होंने दावा किया कि उन्हें सभी वर्गों का वोट मिला है।

सहारनपुर के गोविन्द नगर में कार्यकर्ताओ के साथ चर्चा करते भाजपा नगर प्रत्याशी राजीव गुंबर

सहारनपुर के गोविन्द नगर में कार्यकर्ताओ के साथ चर्चा करते भाजपा नगर प्रत्याशी राजीव गुंबर- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed