फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Lord Valmiki Jayanti celebrated with reverence

श्रद्धा भाव से मनाई भगवान वाल्मीकि जयंती

Sun, 09 Oct 2022 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Lord Valmiki Jayanti celebrated with reverence
भगवान बाल्मीकि मंदिर से निकली भगवान बाल्मीकि जयंती पर शोभा यात्रा में सजी झांकी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जनपद में भगवान वाल्मीकि जयंती श्रद्धा भाव से मनाई गई। इस दौरान शोभायात्रा निकाली गई। रेलवे स्टेशन स्थित मंदिर पर हवन हुआ। इसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

रविवार को जिला वाल्मीकि सभा के बैनर तले रेलवे स्टेशन स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर में जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। यहां धर्म ध्वजारोहण धर्मपाल चंचल ने किया। नगर विधायक राजीव गुंबर ने कार्यक्रम व शोभायात्रा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर चरण सिंह बबरीक ने कहा कि भगवान वाल्मीकि में आस्था और डॉ. भीमराव आंबेडकर के रास्ते से ही वाल्मीकि समाज का उद्धार होगा। सनातन संस्कृति के पितामह भगवान वाल्मीकि इस संसार में शिक्षा, संगीत, विज्ञान के प्रथम पितामह के रूप में विख्यात हैं। कार्यक्रम को सोनू बिरला, सुरेंद्र बिरला, हर्ष, नितिन, प्रदीप पागल, विनोद घावरी, भारत भूषण, वरदान घावरी, अविनाश बिरला, सुलेख चंद, विकास, हुकमचंद, विशंबर सिंह, सतीश, आशु, अतर सिंह, सविता, विश्वास, राकेश कल्याण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जयंती पर निकाली शोभायात्रा
शोभायात्रा हकीकत नगर वाल्मीकि मंदिर से शुरू होकर पानी की टंकी, थाना सदर बाजार, कोर्ट रोड, रेलवे स्टेशन होते हुए वापस हकीकत नगर रामलीला मैदान में संपन्न हुई। इस मौके पर करण दहिया, अर्जुन दहिया, अंकित, अर्जुन, अमित, रमन, दीपक आदि मौजूद रहे। उधर, ग्राम शेखपुरा कदीम में भी अखिल भारतीय वाल्मीकि ऋषि धर्म शिक्षा समाज की ओर से 39वां भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

भगवान बाल्मीकि मंदिर से  निकली भगवान बाल्मीकि जयंती पर शोभा यात्रा में सजी झांकी

भगवान बाल्मीकि मंदिर से निकली भगवान बाल्मीकि जयंती पर शोभा यात्रा में सजी झांकी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed