फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Lord Ram killed Kunbkrn

प्रभु श्रीराम ने कुंभकरण का वध किया

Thu, 22 Oct 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 22 Oct 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
Lord Ram killed Kunbkrn
शहर में कई स्थानों पर चल रही रामलीला में लक्ष्मण मूर्छा, मेघनाथ और कुंभकरण वध का मंचन किया गया।
विज्ञापन


बेहट रोड स्थित प्राचीन रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला में लक्ष्मण मूर्छा एवं कुंभकरण वध लीला का मंचन किया गया। उद्घाटन केजी अग्रवाल और अमित जैन ने किया।

सर्वप्रथम हाथी पर बैंडबाजों के बीच भगवान राम, लक्ष्मण और हनुमान की सवारी बेहट बस स्टैंड ग्राउंड पहुंची। प्रधान रजनीश गुप्ता, मंत्री माईदयाल मित्तल, विनय जिंदल, अमित सिंघल, हितेश गर्ग, नीरज गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


राधाकृष्ण मंदिर क्लब की ओर से गांधी पार्क रामलीला में कुंभकरण वध एवं मेघनाथ लीला का मंचन हुआ। जगदीश भंडारी के निर्देशन में पंकज कौशिक, विनय वत्स, सुशील भारद्वाज, मनमोहन सेठ, मनमोहन सेठ आदि ने सुंदर अभिनय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री कृष्णा राम नाटक क्लब की ओर से जुबली पार्क रामलीला में कुंभकरण वध लीला का मंचन किया गया। कुंभकरण का अभिनय अनिल अरोड़ा ने किया। प्रधान महेंद्र तनेजा, रम्मी धवन, साजन गंगा, प्रवीण तनेजा, नीरज कामरा, विवेक दुआ, राजकुमार नरुला आदि मौजूद रहे। 

आशुतोष मंदिर रामलीला समिति की ओर से आयोजित गुरुद्वारा रोड रामलीला में कुंभकरण-मेघनाथ वध लीला का मंचन हुआ। मुख्य अतिथि अनिल मदान, गुलशन नागपाल, कोमल टंडन, सुनील मखीजा, विजय भाटिया, संजय भसीन आदि ने दीप प्रज्ज्वलित किया।

मानवीय कल्याण समिति की ओर से लेबर कालोनी में आयोजित रामलीला में कुंभकरण एवं मेघनाथ लीला का मंचन किया गया। हेमंत अरोड़ा, अमित गर्ग, मनीष सचदेवा ने शुभारंभ किया। प्रधान संदीप रावत, महामंत्री कमल श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, अशोक श्रीवास्तव, प्रदीप कपिल आदि मौजूद रहे।

भारतीय कला संगम श्रीरामलीला सभा की ओर से रेलवे टीटू कालोनी में कुंभकरण लीला का मंचन हुआ। अध्यक्ष सतपाल कालडा, महामंत्री जसवीर मोघा, संयोजक अशोक छाबड़ा, महेंद्र कंसल, राहुल त्यागी आदि मौजूद रहे।

भारतीय कला मंच रामलीला सभा की ओर से गोविंद नगर रामलीला में मेघनाथ एवं कुंभकर्ण वध लीला का मंचन हुआ। राजकुमार राजू, मुकेश दीक्षित, नरेंद्र शर्मा, सर्वजीत सिंह, पुनीत धीर, अशोक रस्तोगी मौजूद रहे।

उत्तर रेलवे नाटक क्लब की ओर से माल गोदाम रामलीला में कुंभकरण वध एवं मेघनाथ वध लीला का मंचन हुआ। प्रधान संजीव शर्मा, उप प्रधान मोनू यादव, यशपाल त्रेहन, पंकज बजाज, अनिल धवन आदि मौजूद रहे।


श्री रामलीला कमेटी की ओर से कपिल विहार रामलीला में कुंभकरण वध एवं मेघनाथ वध लीला का मंचन किया। महेंद्र शर्मा के निर्देशन में कुंभकरण का अभिनय राजकुमार ने किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed