सहारनपुर। बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम के वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में मंगलवार को भी प्रभातफेरी निकाली गई, जिसका कई जगहों पर पुष्प वर्षा से स्वागत किया। प्रभु श्रीराम व श्री बालाजी महाराज के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
मंगलवार ज्वालानगर में इंदु अरोड़ा के निवास से प्रभातफेरी का शुभारंभ धाम संस्थापक अतुल जोशी महाराज व अरुणा जोशी ने भगवान श्री बालाजी महाराज स्वरूप के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रभातफेरी ज्वालानगर से शुरू होकर लिंक रोड, नवाबगंज, मटियामहल होते हुए हिरनमाहरान में प्रमोद माहेश्वरी के निवास स्थान पर पहुंची, जहां प्रभातफेरी को विश्राम दिया गया। इस मौके पर प्रगति सोशल वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों व सदस्यों ने पुष्प वर्षा कर प्रभातफेरी का स्वागत किया। इसके साथ ही प्रसाद के रूप में मिठाई वितरित की गई। संस्था संस्थापक डाक्टर आदित्य राठी ने भगवान श्री बालाजी महाराज से कोरोना संकट से बचाए जाने की प्रार्थना की। इस दौरान अरुण माहेश्वरी, सतीश, अंकित, अमित धींगरा, सचिन, संदीप सैनी, राकेश माहेश्वरी, दक्ष राठी, अर्जुन राठी, सिद्धार्थ राठी, गौरव सैनी, शिवम कुमार, मनीष सिंघल कृष्ण रोहिल्ला, कन्हैया अनुराधा राठी, सीमा माहेश्वरी, अमीषी राठी, अजय सूरी, नेत्रराम शर्मा, धर्मपाल, बबलू, नवीन वालिया, शैंकी, प्रह्लाद, विवेक, गोविंद, आचार्य शुभम कौशिक, मयंक मौजूद रहे।

सहारनपुर के माहेश्वरी स्ट्रीट में निकली बालाजी की प्रभात फेरी में भाग लेते श्रद्घालु- फोटो : SAHARANPUR