{"_id":"61c4ce4767b50c623f273947","slug":"locked-the-tehsil-gate-and-staged-a-sit-in-saharanpur-news-mrt570436165","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील गेट पर ताला लगाकर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील गेट पर ताला लगाकर दिया धरना
विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन देते भाकियू तोमर के कार्यकर्ता
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट। भ्रष्टाचार के विरोध में बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने तहसील प्रशासन के खिलाफ विरोध जुलूस निकाल तहसील गेट पर ताला लगाकर धरना दिया।
यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी सुदेशपाल ने कहा कि बकाया गन्ना भुगतान न होने से किसान पहले से ही परेशान है और आर्थिक तंगी का सामना कर रहा है। ऊपर से भ्रष्टाचार किसानों को मानसिक प्रताड़ना दे रहा है। तहसील बेहट में भ्रष्टाचार चरम पर है। कहा कि क्षेत्र में पुलिस प्रशासन की जानकारी में अवैध खनन एवं खनिज का परिवहन किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष अभिषेक कांबोज ने मुजफ्फराबाद क्षेत्र के हल्का लेखपाल व पुलिस चौकी इंचार्ज को तत्काल हटाए जाने की मांग की। युवा जिलाध्यक्ष पारित कुमार ने गन्ना मूल्य व बिजली की दरें हरियाणा में पंजाब के बराबर किए जाने की मांग की।
एसडीएम को ज्ञापन दिया गया और कहा कि उनकी सभी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाए। मौके पर मंडल प्रभारी मास्टर सतपाल सिंह, प्रदेश प्रभारी राव मोहसिन, प्रतीक कांबोज, श्यामलाल, विकास काम्बोज, शहजाद, जनक राठौर, सोना पंडित, जसवीर राणा, सोनू तेजियान आदि मौजूद रहे।