{"_id":"62b361cd9c18417cf20d150c","slug":"liquor-egg-and-meat-shops-falling-on-kanwar-marg-should-be-closed-saharanpur-news-mrt593878522","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ मार्ग पर पडने वाली शराब, अंडे और मीट की दुकानें बंद कराई जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ मार्ग पर पडने वाली शराब, अंडे और मीट की दुकानें बंद कराई जाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। कांवड़ मार्ग पर पढ़ने वाली शराब, अंडे और मीट की दुकानों को बंद कराने सहित अन्य मांगों को लेकर जिला सहारनपुर शिव कांवड़ सेवा संघ के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी अखिलेश सिंह को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान सरकारी अस्पताल में आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध रहनी चाहिए। उन्होंने कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले सभी शिविरों पर चिकित्सीय सुविधाएं और सचल एंबुलेंस में डॉक्टरों की टीम उपलब्ध कराने की मांग की।
बुधवार को डीएम को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि जनपद से कांवड़ यात्रा कई जनपदों के साथ ही पड़ोसी राज्यों में भी जाती है। उन्होंने कहा कि सपना सिनेमा पुल से कल्पना टाकीज एवं अंबाला रोड तक सड़क की स्थिति बहुत ज्यादा खराब है, इसे ठीक कराया जाए। कांवड़ मार्ग पर बिजली की आपूर्ति सुचारु हो। थाना गागलहेड़ी के सामने फल बेचने वालों को सड़क से पीछे किया जाए। वहां जाम की स्थिति बन जाती है। देहरादून चौक से सपना सिनेमा तक जनरेटर से लाइट की व्यवस्था होनी चाहिए। यात्रा के दौरान शिविरों पर पानी एवं सफाई व्यवस्था के लिए नगर निगम को निर्देशित किया जाए। अंबाला रोड और देहरादन रोड पर खडे़ गूलर के पेड़ों की छटनी कराई जाए।
शिविर की व्यवस्था में लगी गाड़ियों को यात्रा पास उपलब्ध कराया जाए। जब आवश्यक हो तभी रूट डायवर्ट हो। यात्रा के दौरान खनन के ओवरलोडेड वाहन, लकड़ी की भरी ट्रालियों एवं मीट की भरी गाड़ियों पर प्रतिबंध लगना चाहिए। यात्रा के दौरान कांवड़ मार्ग पर स्थित बारात घरों की बुकिंग नहीं होनी चाहिए। इस दौरान संयोजक दिनेश सेठी, प्रभारी संजय फुटेला, अध्यक्ष ललित पोपली, महामंत्री रविकांत धीमान आदि मौजूद रहे।