फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Line of contenders for the post of ZIP president

जिपं अध्यक्ष पद के लिए दावेदारों की लाइन

Tue, 04 May 2021 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Line of contenders for the post of ZIP president
सहारनपुर। जिला पंचायत सदस्य अध्यक्ष पद की तैयारी शुरू हो गई है। भाजपा और बसपा में अध्यक्ष पद के दावेदारों में मुकाबला होगा। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के चार दावेदार लाइन में हैं। बसपा में भी कई नाम सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में उतरने से पहले ही प्रत्याशियों ने यह मन बना लिया था कि सदस्य पद पर जीत दर्ज करने के बाद अध्यक्ष पद तक पहुंचना है। भाजपा की बात करें तो वार्ड एक से सदस्य निर्वाचित हुए बिजेंद्र कश्यप के अलावा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं गायत्री चौधरी, मुकेश चौधरी और मांगेराम चौधरी अध्यक्ष पद की दावेदारी में हैं। अब देखना यह है कि पार्टी हाईकमान किसको जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी बनाता है।
विज्ञापन

वहीं, बसपा में भी जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनने वालों की दौड़ में बसपा नेता नवीन खटाना की मां शिमला देवी को प्रबल दावेदार माना जा रहा है तो, पिछली बार जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं तस्मीम बानो के पति माजिद अली भी दावेदारी कर रहे हैं। इनके अलावा भी सपा से निर्वाचित हुए सदस्य द्वारा अध्यक्ष पद को लेकर दावेदारी की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed