फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Light rain brings relief from the humid heat.

Saharanpur News: रिमझिम बारिश से मिली उमस भरी गर्मी से राहत

Tue, 21 Jul 2026 01:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 21 Jul 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Light rain brings relief from the humid heat.
सहारनपुर। रविवार से आसमान में छाए बादलों का दिल सोमवार दोपहर को पसीजा। पंद्रह मिनट की रिमझिम बारिश से आमजन को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सोमवार को सुबह से ही आसमान में बादल का डेरा रहा। दोपहर डेढ़ बजे के बाद अचानक आसमान में काले बादलों की आवाजाही बढ़ गई। इसके बाद दोपहर दो बजे के करीब महानगर के कई क्षेत्रों में रिमझिम बारिश हुई। बारिश से लोगों को पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। हालांकि करीब सप्ताहभर से जिले में अच्छी बारिश दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन

आठ और नौ जुलाई को जिलेभर में अच्छी बारिश हुई थी। नौ जुलाई को जिले में 86 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। इसके बाद से ही मानसूनी बादल जिलेभर में अलग-थलग पड़े हैं। मुजफ्फराबाद मौसम वेधशाला के प्रभारी आलम ने बताया कि 21 और 22 जुलाई को जिलेभर में अच्छी बारिश की उम्मीद है। बारिश से धान की बुवाई में लगे किसानों को काफी फायदा होगा। साथ ही अन्य फसलों को भी इससे लाभ पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed