फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Lessons of the Yogi lasted five and a half hours, taught the lessons of victory

साढ़े पांच घंटे चली योगी की क्लास, पढ़ाया जीत का पाठ

Sun, 30 Sep 2018 11:50 PM IST
ब्यूरो, सहारनपुर
ब्यूरो, सहारनपुर Updated Sun, 30 Sep 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
Lessons of the Yogi lasted five and a half hours, taught the lessons of victory
सहारनपुर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए चार जिलों के सांसदों, विधायकों और पदाधिकारियों के साथ मंथन किया। साढ़े पांच घंटे कार्यकर्ताओं के बीच रहे मुख्यमंत्री ने सांसद, विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों की द्वारा तैयार की गई कार्ययोजना की समीक्षा की, साथ ही संदेश दिया कि सकारात्मक सोच के साथ पार्टी उत्तर प्रदेश में बड़ी दर्ज करेगी।
विज्ञापन


उन्होंने टीम बनाकर सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क साधने और उन्हें पार्टी से जोड़कर भाजपा की सदस्यता बढ़ाने पर जोर दिया। सरसावा एयरपोर्ट से काफिला के साथ 11 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अंबाला हाईवे स्थित पीएनटी सेंटर पहुंचे, जहां दीप प्रज्ज्वलित करने के बाद 11 बजकर दस मिनट पर लोकसभा संचालन समिति की बैठक शुरू हुई।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सांसदों, मंत्रियों, विधायकों, जिलाध्यक्षों सहित तमाम पदाधिकारियों से कार्य योजना की विस्तार से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचाया जाए। कोई भी लाभार्थी योजनाओं से वंचित नहीं रहना चाहिए। योजनाओं का जनता में प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी हाईकमान के निर्देशानुसार हर सप्ताह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें कार्यकर्ता उर्जा के साथ भाग लें और जनता को भी इनमें शामिल करें। बूथ स्तर पर वोटर लिस्टों की त्रुटियों को कार्यकर्ता प्राथमिकता से दूर कराएं। अभियान चलाकर नए मतदाताओं के वोट बनवाएं। हमें सबका साथ सबका विकास के साथ आगे बढ़ना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है।

हम सबकी जिम्मेदारी है कि हिंदुस्तान को विश्व गुरु बनाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करें। कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। सकारात्मक सोच के साथ भाजपा प्रदेश की सभी 75 लोकसभा सीटों पर चुनाव जीतेगी। सांसद, मंत्रियों, विधायकों, जिलाध्यक्षों सहित पार्टी पदाधिकारियों द्वारा तैयार की चुनाव की कार्य योजना को देखकर सीएम खुश नजर आए।

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि जनता से सीधा संवाद करें। नागरिकों की समस्याओं का तत्काल प्रभाव से समाधान कराया जाए। अगर कोई अधिकारी सरकार की योजनाओं को पलीता लगाने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। ऐसे अधिकारियों के बारे में जनप्रतिनिधि उन्हें तत्काल प्रभाव से उन्हें अवगत कराएं। जनता को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। पांच घंटे की बैठक में सीएम ने चुनाव में जीत का मंत्र दिया।      

      
यह रहे मौजूद             
सहारनपुर। सांसद बिजनौर भारतेंदु, सांसद मुजफ्फरनगर संजीव बालियान, सांसद सहारनपुर राघव लखनपाल शर्मा, राज्यसभा सांसद कांता कर्दम, गन्ना मंत्री सुरेश राणा, पंचायत राज मंत्री भूपेंद्र सिंह, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्यमंत्री डा. धर्म सिंह सैनी, देवबंद विधायक ब्रिजेश, रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम, गंगोह विधायक प्रदीप चौधरी, मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव, शामली विधायक तेजेंद्र निर्वाल, खतौली विधायक विक्रम सैनी, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, महामंत्री मोहित बेनीवाल, अशोक मोंगा, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी, प्रदेश के आयुष चेयरमैन सुभाष शर्मा, महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमा गुप्ता, सहारनपुर जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, व्यापारी श्री मोहन तायल, किसान प्रकोष्ठ के रामकुमार सहरावत, भाजपा नेता रामकुमार छाबड़ा, हापुड़ प्रभारी व पूर्व विधायक राजीव गुंबर, चुनाव संचालन समिति के सदस्य व पूर्व विधायक महावीर राणा, राहुल लखनपाल शर्मा, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की संयोजक रंजना नैब, अमित वर्मा आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed