फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Less movement in markets, panic among people

बाजारों में आवाजाही रही कम, लोगों में दहशत

Mon, 13 Jun 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Less movement in markets, panic among people
सहारनपुर में हुऐ बवाल के बाद नक्खासा बाजार में ग्राहको की संख्या रही कम - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद घंटाघर पर हुए उपद्रव को लेकर लोगों में दहशत का माहौल बना है। रविवार को सभी बाजार खुले रहे, लेकिन बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही कम रही।
विज्ञापन

रविवार को कोर्ट रोड, नेहरू मार्केट, प्रताप मार्केट, चौकी सराय, शहीदगंज, मोरगंज बाजार, अंबाला रोड और देहरादून रोड पर सहित महानगर के सभी बाजार खुले रहे, लेकिन बाजारों में दिन ग्राहकों की आवाजाही बहुत कम रही। हालांकि, पुलिस-प्रशासन की टीमें लगातार लोगों में सुरक्षा की भावना को बढ़ा रही है। इसी वजह से व्यापारी भी प्रशासन के समर्थन में बाजार खोल रहे हैं, लेकिन लोगों में दहशत का माहौल बना है। इसलिए लोग हालात को देखते हुए बाजारों में खरीदारी करने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

पूरी तरह सामान्य हैं हालात: डीएम
महानगर सहित जिले भर में हालात पूरी तरह सामान्य हैं। नागरिकों को घबराने की जरूरत नहीं है। माहौल खराब करने वालों के खिलाफ पुलिस-प्रशासन की टीमें कार्रवाई कर रही है। किसी ने कानून व्यवस्था का उल्लंघन किया तो उसके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई होगी। -अखिलेश सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed