फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Legislative Council elections: Polling will be held at 22 polling places

विधान परिषद चुनाव: 22 मतदेय स्थलों पर होगा मतदान

Mon, 28 Mar 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Legislative Council elections: Polling will be held at 22 polling places
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। मुजफ्फरनगर- सहारनपुर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य के चुनाव के लिए मंडल के तीनों जनपदों के 22 मतदेय स्थलों पर मतदान होगा। इसमें सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर के 5120 मतदाता मतदान करेंगे। विधान परिषद चुनाव के लिए नौ अप्रैल को मतदान और 12 अप्रैल को मतगणना होगी।
मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र की विधान परिषद सीट पर पांच प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इनमें भाजपा की वंदना वर्मा, सपा के मोहम्मद आरिफ, निर्दलीय सुशील कुमार, प्रमोद आर्य एवं मोहम्मद जाहिद चुनाव लड़ रहे हैं। इसके लिए मतदान नौ अप्रैल को होगा। सभी प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झौंक रखी है। मतदान के लिए मंडल के तीनों जनपदों में 22 मतदेय स्थल बनाए जाएंगे। इनमें मुजफ्फरनगर में सात, शामली में पांच और सहारनपुर जनपद में दस मतदेय स्थल बनेंगे। इस चुनाव में सांसद, विधायक, जिला पंचायत सदस्य, महापौर, पार्षद, सभासद, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य मतदान करेंगे।
विज्ञापन

-----------
--- यहां बनेंगे मतदेय स्थल ---
मुजफ्फरनगर में नगर पालिका परिषद कार्यालय मुजफ्फरनगर, विकास खंड कार्यालय चरथावल, विकास खंड कार्यालय पुरकाजी, विकास खंड कार्यालय जानसठ, विकास खंड कार्यालय मोरना, नगर पालिका परिषद खतौली और विकास खंड कार्यालय बुढ़ाना मतदेय स्थल होंगे। शामली में विकास खंड कार्यालय शामली, नगर पालिका परिषद कार्यालय कैराना, विकास खंड कार्यालय ऊन, विकास खंड कार्यालय थानाभवन और नगर पालिका परिषद कांधला मतदेय स्थल बनाए जाएंगे। सहारनपुर जिले में नगर निगम कार्यालय स्थित स्वास्थ्य अधिकारी का कमरा, विकास खंड कार्यालय साढ़ौली कदीम, विकास खंड कार्यालय मुजफ्फराबाद, विकास खंड कार्यालय देवबंद, विकास खंड कार्यालय रामपुर मनिहारान, विकास खंड कार्यालय नानौता, विकास खंड कार्यालय नागल, विकास खंड कार्यालय गंगोह, विकास खंड कार्यालय नकुड़ और विकास खंड कार्यालय सरसावा में मतदेय स्थल बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
-- वर्जन --
विधान परिषद सदस्य चुनाव में मतदान के लिए 22 मतदेय स्थल बनाए जाएंगे। इनमें मुजफ्फरनगर में सात, शामली में पांच और सहारनपुर जनपद में दस मतदेय स्थल होंगे। मतदान के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। --- आलोक शर्मा, सहायक निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed