फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Last day, 16 candidates filed nomination papers.

अंतिम दिन 16 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए

Mon, 25 Mar 2019 11:49 PM IST
Prag Gupta ब्यूरो, सहारनपुर
ब्यूरो, सहारनपुर Published by: Prag Gupta Updated Mon, 25 Mar 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
Last day, 16 candidates filed nomination papers.
नामाकंन के दौरान भीड़ को रोकती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में लोकसभा चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन सोमवार को 16 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र जमा कराए। चार प्रत्याशी पहले ही नामांकन करा चुके हैं। इस तरह लोकसभा चुनाव के लिए  20 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा करा दिए हैं। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 28 मार्च को नाम वापसी की तारीख निर्धारित है। जिसके बाद प्रत्याशियों की फाइनल सूची बनने पर चुनाव चिह्न आवंटित होंगे।
विज्ञापन

 
सोमवार को नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन नामांकन पत्र जमा कराने के लिए मारामारी रही। सोमवार को भाजपा प्रत्याशी राघव लखनपाल शर्मा, गठबंधन के प्रत्याशी हाजी फजलुर्रहमान, बहुजन मुक्ति पार्टी के राजीव सैनी, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मोहम्मद उवैस, लोक गठबंधन पार्टी के  आफताब अली के अलावा बृजपाल सिंह, विक्रम, राशिद खां, शिवकुमार, विरेंद्र कुमार, चिंतामणी, शबनम, पवन कुमार, इंदू देवी, रविन्द्र कुमार और बिजेंद्र ने भी नामांकन पत्र जमा कराया है।
विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद, आम आदमी पार्टी योगेश दहिया, सरदार अवतार सिंह और अमर बहादुर पहले ही नामांकन पत्र जमा करा चुके हैं। 

 चाक चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था
सहारनपुर। नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन कलक्ट्रेट परिसर में गहमागहमी रही। सुबह से ही बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। कलक्ट्रेट के अंदर जाने वाले दोनों रास्तों पर बैरियर लगा रहा। प्रत्याशियों के साथ आए उनके प्रस्तावकों को तलाशी के बाद अंदर जाने दिया गया। नामांकन की प्रक्रिया देर शाम तक जारी रही। एसपी सिटी विनीत भटनागर, सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी सुरक्षा व्यवस्था बनवाने में लगे रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज होगी नामांकन पत्रों की जांच
सहारनपुर लोकसभा चुनाव के लिए 20 प्रत्याशियों ने अपने पर्चे दाखिल किए हैं। नामांकन पत्रों की जांच मंगलवार को होगी। इसके बाद ही चुनाव में प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट होगी। नाम वापसी की अंतिम तारीख 28 मार्च है।  जनपद के 2429283 मतदाता  11 अप्रैल को मतदान करके प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।


 ट्रैक्टर चलाकर नामांकन करने पहुंचे योगेश दहिया 
सहारनपुर लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी योगेश दहिया सोमवार को फिर से नामांकन पत्र जमा करने कलक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान वह ट्रैक्टर चलाकर आए, जबकि कार्यकर्ता और समर्थक उनके साथ जुलूस की शक्ल में दिल्ली रोड स्थित कार्यालय से कलक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान कुछ देर के लिए कलक्ट्रेट तिराहा से दिल्ली रोड की तरफ ट्रैफिक जाम भी हो गया। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद 22 मार्च को नामांकन पत्र जमा कर चुके थे, लेकिन सोमवार को विधायक मसूद अख्तर ने इमरान मसूद के नामांकन पत्र का दूसरा सेट जमा कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed