फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Lack of facilities at temporary bus stands, passengers hustle

अस्थायी बस अड्डों पर सुविधाओं का अभाव, यात्री हलाकान

Tue, 24 May 2022 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Lack of facilities at temporary bus stands, passengers hustle
मानकमाउ बस स्टेंड पर हरियाणा की बसो का इंतजार करते यात्री - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। इन दिनों बसों में सफर करना यात्रियों के लिए मुसीबत बना है। नगर निगम तीन माह पहले अंबाला रोड पर बस अड्डे को खाली करा चुका है। अब कुछ दिन पूर्व ही स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे कार्य को लेकर बसों के शहर में प्रवेश पर यातायात पुलिस ने रोक लगाई है। ऐसे में गर्मी के बीच यात्रियों को बसों तक पहुंचने में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है, जिन जगहों से अस्थायी रूप से बसों का संचालन किया जा रहा है, वहां मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है। पेयजल, शौचालय आदि की सुविधाएं नहीं है। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, साढ़े तीन माह पूर्व नगर निगम ने अंबाला रोड स्थित गंगोह-दिल्ली बस अड्डे को खाली कराकर कब्जा लिया था। यहां स्मार्ट सिटी के तहत काम होना है। नगर निगम ने मानकमऊ में बिना तैयारियों के बस अड्डे की भूमि दी थी, लेकिन यहां पेयजल, शौचालय, यात्री टेन शेड आदि की सुविधाएं नहीं हैं। दिल्ली रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी से भी दिल्ली, शामली की बसों का संचालन हो रहा है। यहां पर भी कोई सुविधा यात्रियों के लिए नहीं है। देहरादून, हरिद्वार, मेरठ, मुजफ्फरनगर की बसें जेल चुंगी से चल रही है। यहां भी कोई सुविधाएं नहीं है। यात्री गर्मी में इधर-उधर भटक रहे हैं, साथ ही यात्रियों को बसें पकड़ने के लिए घंटाघर से जेल चुंगी, दिल्ली रोड और गंगोह रोड पर अतिरिक्त खर्चा कर ई-रिक्शा और टेंपो के माध्यम से जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोगों की परेशानी से नहीं कोई सरोकार
हरियाणा से देहरादून जा रहे यात्री गोल्डी को पहले गंगोह रोड पर मानकमऊ बस अड्डे पर उतरना पड़ा। इसके बाद 40 रुपये खर्च कर ई-रिक्शा के माध्यम से जेल चुंगी पर जाकर बस मिली। गोल्डी का कहना है कि कारोबार के सिलसिले में आए दिन सफर करते हैं, लेकिन सहारनपुर में आकर परेशानी झेलनी पड़ रही है। गंगोह के दिनेश ने बताया कि हरिद्वार जाने लिए उन्हें परेशानी उठानी पड़ी, पहले अंबाला रोड से बस मिलती थी, अब जेल चुंगी पर जाना पड़ रहा है। शेखपुरा कदीम के रहने वाले दानिश को भी मुजफ्फरनगर जाने के लिए जेल चुंगी जाना पड़ा है। जहां अस्थायी बस अड्डे बनाए गए हैं, वहां पेयजल तक की सुविधा नहीं। महिला यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। प्रशासन को लोगों की समस्या से कोई सरोकार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव गुंबर ने विधानसभा में उठाई बस अड्डे की समस्या, बने अंतरराज्यीय बस स्टैंड
सहारनपुर। भाजपा के नगर विधायक राजीव गुंबर ने सहारनपुर में अत्याधुनिक अंतरराज्यीय बस अड्डा बनाए जाने की मांग विधानसभा में की। राजीव गुंबर ने कहा, सहारनपुर मंडल मुख्यालय है, तीन राज्यों की सीमा से जुड़ा जिला है। मगर यहां कोई भी ऐसा एक बस स्टैंड नही है, जहां से आगे की यात्रा के लिए बसों के आवागमन की समुचित व्यवस्था हो। अंबाला रोड स्थित बस स्टैंड को शहर से बाहर मानकमऊ स्थानांतरित कर दिया है। रोडवेज बस स्टैंड को जेल चुंगी पर भेज दिया है, जहां सभी रोडवेज बस सड़क पर ही खड़ी रहती हैं, जिससे आवागमन में लोगों को असुविधा होती है, साथ ही दोनों बस अड्डे शहर से बाहर जाने से व अलग-अलग मार्गों पर अस्थायी रूप से स्थापित करने से आने जाने वाले ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों व स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए महानगर में अंतरराज्यीय बस अड्डा बनाया जाना अति आवश्यक है।
फिलहाल जिला प्रशासन के निर्देश पर मानकमऊ, जेल चुंगी और कांशीराम कॉलोनी से अस्थायी रूप से बसों का संचालन किया जा रहा है। मगर प्रशासन ने वहां यात्रियों की पेयजल, टीन शेड, शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं कराई गई, जिससे यात्री परेशान हैं। बस स्टैंड पर जाने के लिए भी यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही हैं।

- जगदीश सिंह, एआरएम, सहारनपुर डिपो

यात्री गोल्डी

यात्री गोल्डी- फोटो : SAHARANPUR

यात्री दिनेश

यात्री दिनेश- फोटो : SAHARANPUR

यात्री दानिश

यात्री दानिश- फोटो : SAHARANPUR

जेलचुंगी पर सडंक पर खड़ी रोडवेज बसे में चढ़ती सवारी

जेलचुंगी पर सडंक पर खड़ी रोडवेज बसे में चढ़ती सवारी- फोटो : SAHARANPUR

जेलचुंगी पर सडंक पर खड़ी रोडवेज बसे

जेलचुंगी पर सडंक पर खड़ी रोडवेज बसे- फोटो : SAHARANPUR

जेलचुंगी पर सडंक पर खड़ी रोडवेज बसे में चढ़ती सवारी

जेलचुंगी पर सडंक पर खड़ी रोडवेज बसे में चढ़ती सवारी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed