फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Labor special left for Bihar

बिहार के लिए स्पेशल से रवाना हुए 1216 प्रवासी श्रमिक, सोशल डिस्टेंस का रखा गया पूरा ध्यान

Wed, 27 May 2020 02:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 27 May 2020 02:23 AM IST
विज्ञापन
Labor special left for Bihar
ट्रेन से रवाना हुए प्रवासी मजदूर - फोटो : अमर उजाला

बाहरी राज्यों से यहां पहुंचे प्रवासी मजदूरों को बिहार में गंतव्य तक छोड़ने के लिए सहारनपुर से मंगलवार शाम 4:00 बजे एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन रवाना की गई। इस ट्रेन से 1216 प्रवासी श्रमिक उनके गंतव्य के लिए भेजे गए। रेलवे अफसरों ने बताया कि यहां से यह ट्रेन बिहार के कटिहार के लिए रवाना की गई।

विज्ञापन


शाम चार बजे इन प्रवासी मजदूरों को बसों के माध्यम से रेलवे स्टेशन पर लाया गया। रवाना होने वाले यात्रियों में काफी संख्या में मदरसा छात्र भी शामिल रहे। स्टेशन परिसर में सोशल डिस्टेंस के साथ इन यात्रियों को कतारों में बैठाया गया। उनके जरूरी दस्तावेजों के अलावा मेडिकल सर्टिफिकेट भी चेक किए गए। इसके बाद ही यात्रियों को पहले से निर्धारित कोचों में भेजा गया।
विज्ञापन


वरिष्ठ रेलवे स्टेशन अधीक्षक कपिल शर्मा के मुताबिक शाम चार बजे सहारनपुर से कटिहार के लिए यही श्रमिक स्पेशल ट्रेन संचालित की जानी थी। इसे सभी जरूरी जांच और औपचारिकता के बाद समय पर रवाना कर दिया गया। अन्य ट्रेनों के बारे में जो भी दिशा निर्देश मिलेंगे, उसी के अनुरूप व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed