{"_id":"68fd1f15e59883baff0f25e0","slug":"kunal-tyagi-aaqib-khan-and-prashantveer-selected-in-up-ranji-trophy-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-161584-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: कुनाल त्यागी, आकिब खान और प्रशांतवीर का यूपी रणजी में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: कुनाल त्यागी, आकिब खान और प्रशांतवीर का यूपी रणजी में चयन
Sun, 26 Oct 2025 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 26 Oct 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद के तीन खिलाड़ियों कुनाल त्यागी, आकिब खान और प्रशांतवीर उत्तर प्रदेश की रणजी टीम के लिए चुने गए हैं। इनमें से दो खिलाड़ी मजदूर और किसान परिवार से आते हैं, जो पूर्व में भी कई स्तर पर उत्तर प्रदेश की टीमों का हिस्सा बनकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं।
आकिब खान गांव संसारपुर के रहने वाले हैं, जिनके पिता अब्दुल्ला खान घर में ही बनी छोटी सी परचून की दुकान चलाते हैं। ऐसे में आकिब को यहां तक पहुंचने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा है। आकिब खान तेज गेंदबाज हैं, जो 138 से 140 तक की गति से गेंदबाजी करते हैं। पूर्व में वह अंडर-16 मैंचों में उत्तर प्रदेश के लिए एक ही सीरीज में 40 विकेट लेकर नंबर एक बॉलर बन चुके हैं। आकिब भारतीय ए टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं।
खिलाड़ी कुनाल त्यागी गांव खटौली के रहने वाले हैं, जिनके पिता अनिल त्यागी किसान हैं। कुनाल के लिए क्रिकेट को करियर के रूप में चुनना आसान नहीं था। लेकिन कड़ी मेहनत के दम पर वह रणजी तक पहुंचने में कामयाब रहे हैं।
विज्ञापन
खिलाड़ी प्रशांतवीर को हाल ही में उत्तर प्रदेश टी-20 लीग में इमर्जिंग प्लेयर के खिताब से नवाजा गया। वह बल्लेबाज हैं और तेज गति से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं। तीनों ही खिलाड़ियों ने उन्होंने अपने रणजी तक के सफर का श्रेय कड़ी मेहनत के साथ-साथ सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन मोहम्मद अकरम सैफी से मिले मार्गदर्शन और सहयोग को दिया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने बताया कि तीनों खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के दम पर यह सफलता हासिल की है। सचिव लतीफ़ उर रहमान, उपाध्यक्ष परविंदर सिंह, कोषाध्यक्ष पाल्ली कालड़ा, संरक्षक अमर गुप्ता, राज कुमार राजू, एपेक्स सदस्य साजिद उमर, मीडिया प्रभारी सैयद मशकूर आदि ने खुशी व्यक्त की है।
-- -- --
रणजी के लिए चुने गए तीनों ही खिलाड़ी जबरदस्त हैं, जो कई वर्षों से अलग-अलग स्तर पर खेलते आ रहे हैं। यह उनके कड़े परिश्रम का ही नतीजा है, जो उन्हें रणजी में स्थान मिला है। उम्मीद है कि तीनों ही खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रणजी ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश को विजय दिलाने में काम याब होंगे।
- अकरम सैफी, चेयरमैन, एसडीसीए