फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Kovid vaccination material scattered near the railway line

रेलवे लाइन के पास बिखरी पड़ी कोविड टीकाकरण सामग्री

Sat, 12 Feb 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Kovid vaccination material scattered near the railway line
सहारनपुर के रेलवे ट्रक पर पड़े टीकाकरण सामग्री - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म नंबर एक के पास कोविड सामग्री रेलवे लाइन पर बिखरी पड़ी है। इसमें बड़ी संख्या में कोविड-19 टीकाकरण रिकॉर्ड कार्ड, सिरिंज और वैक्सीन की शीशी के टूटे ढक्कन भी शामिल हैं। सामग्री बिखरी होने से चिकित्सा विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर हो रही है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि रेलवे स्टेशन के आसपास रहने वाले घुमंतू परिवारों के बच्चे कई कार्ड और सिरिंज उठाकर ले गए हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में शासन, प्रशासन यहां तक कि चिकित्सा विभाग के साथ ही अन्य विभागों का फोकस कोविड टीकाकरण पर है। प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का बूथों पर टीकाकरण किया जा रहा है। टीका लगाने के दौरान टीकाकरण करने वाली टीम के द्वारा एक कार्ड टीका लगवाने वाले को दिया जाता है, जो रिकॉर्ड कार्ड है। इस पर लाभार्थी का नाम, मोबाइल नंबर, पति या पिता का नाम और पता होता है। साथ ही कौन सी वैक्सीन लगी है, पहली खुराक कब लगी और दूसरी कब लगनी है या लग चुकी है आदि जानकारी दर्ज होती है। बिखरी पड़ी सामग्री में दर्जनों ऐसे कार्ड शामिल हैं, जिनको भरकर कोई भी व्यक्ति यह दावा कर सकता है कि वह कोविड वैक्सीन की दोनों खुराक ले चुका है। इसके अलावा बिखरी मिली सामग्री में सिरिंज भी बड़ी संख्या में मिली, जिनमें से ज्यादातर को बच्चे उठाकर ले जा चुके थे। साथ ही वैक्सीन की शीशी के कुछ ढक्कन भी खुले मिले हैं।
विज्ञापन

वैक्सीन से संबंधित सामग्री का खुले में पड़े होना लापरवाही तो है ही, लेकिन वह सामग्री सहारनपुर की ही है या किसी अन्य जनपद की यह जांच का विषय है। यदि सहारनपुर में कोई सामग्री गायब होती या चोरी होती तो इसकी जानकारी जरूर मिलती। फिर भी टीम को मौके पर भेजकर दिखवाया जाएगा। - डॉ. सुनील कुमार वर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed