फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Knife on a minor matter, challaned the accused

मामूली बात पर चाकू मारा, आरोपी का चालान किया

Fri, 14 May 2021 11:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Knife on a minor matter, challaned the accused
मामूली बात पर चाकू मारा, आरोपी का चालान किया
विज्ञापन

नागल (सहारनपुर)। बृहस्पतिवार रात मामूली सी बात को लेकर एक युवक ने चाय की दुकान पर नौकरी कर रहे युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। कस्बा निवासी पुष्पा पत्नी जय गोपाल ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी कस्बे में चाय की दुकान है। इस पर अर्जुन पुत्र अमर सिंह गांव रामदास वाली थाना बागोवाली जिला बिजनौर नौकरी करता है। बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे कस्बे के ही निशांत उर्फ लाला पुत्र सत्यदेव शर्मा की उनके नौकर से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। उस वक्त तो लोगों ने दोनो के बीच समझौता करा दिया लेकिन थोड़ी देर बाद ही आरोपी युवक आया और अर्जुन को चाकू मार कर घायल कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी निशांत को गिरफ्तार कर चालान किया है। संवाद

ग्रामीण के साथ मारपीट की
चिलकाना। गांव हरड़ाखेड़ी निवासी गौतम कश्यप पुत्र अतर सिंह ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि बृहस्पतिवार की रात गांव के ही एक व्यक्ति ने बिना वजह उसके साथ मारपीट, गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने फेसबुक पर भी अभद्र टिप्पणी की है। गौतम ने पुलिस से कार्यवाही की मांग की है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed