{"_id":"600bca25bab6c077ad0b830b","slug":"kisan-movement-update-farmers-of-saharanpur-going-to-dehradun-and-will-be-protest-on-rajbhawan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: किसानों ने देहरादून के लिए किया कूच, कृषि कानूनों के खिलाफ राज भवन पर करेंगे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: किसानों ने देहरादून के लिए किया कूच, कृषि कानूनों के खिलाफ राज भवन पर करेंगे प्रदर्शन
Sat, 23 Jan 2021 12:44 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 23 Jan 2021 12:44 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर के किसान देहरादून के लिए रवाना हो गए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि कानूनों के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन और संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर शनिवार को सहारनपुर से भाकियू की युवा विंग के जिला अध्यक्ष अजय कांबोज के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टरों के साथ देहरादून के लिए कूच किया। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं का कहना है कि देहरादून में राज भवन पर पहुंचकर घेराव और प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
नए कृषि कानूनों की वापसी को लेकर चल रहे किसान आंदोलन के पक्ष में किसान संगठनों ने प्रदेशों में राजभवन के घेराव की रणनीति तैयार की है। भाकियू कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी उत्तराखंड के किसानों का सहयोग करने की है। भाकियू के पदाधिकारियों ने उत्तराखंड राजभवन के घेराव को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: खौफनाक वारदात: शादी से एक दिन पहले सगी बहन को उतारा मौत के घाट, ये रही बड़ी वजह
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने शुक्रवार को बताया था कि जनपद के अधिकांश कार्यकर्ता दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन में शामिल हैं। अपनी मांगों पर सरकार की उपेक्षा के चलते भारतीय किसान यूनियन ने सभी प्रदेशों के राजभवनों के घेराव करने की रणनीति तैयार की है।
यह भी पढ़ें: बिजनौर: किसानों का जत्था दिल्ली के लिए रवाना, अफसरों से हुई नोकझोंक
उन्होंने कहा सहारनपुर से लखनऊ काफी दूर पड़ता है इसलिए यहां के भाकियू कार्यकर्ता देहरादून स्थित उत्तराखंड के राजभवन के घेराव में शामिल होंगे। जिले से बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टरों और अपने निजी वाहनों से देहरादून स्थित राजभवन में होने वाले भाकियू के घेराव में भागीदारी करेंगे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/